अगर आप भी बहुत टाइम से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशी की खबर निकलकर सामने आई है। भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी एडसिल इंडिया लिमिटेड में मल्टी डिसीप्लिनरी स्टाफ के खाली पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई से स्टार्ट हो चुकी है। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए एडसिल इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। https://edcilindia.co.in/ या फिर इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आप सीधे साइट पर जा सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 4 जून 2026 तय की गई है।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 879 खाली पदों पर भारती की जाएगी पद के अनुसार भर्ती विवरण नीचे दिया गया है।
- ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट 125 पद
- फिजियोथैरेपिस 125 पद
- साइकोलॉजिस्ट 125 पद
- स्पीच थैरेपिस्ट 125 पद
- क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट 125 पद
- स्पेशल एजुकेटर सेकेंडरी 125 पद
- स्पेशल एजुकेटर प्राइमरी 125 पद
- PMU कंसलटेंट 4 पद
पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएट,या पोस्ट ग्रेजुएशन,की डिग्री या B.Ed 2 वर्षीय स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा,/Ph.D /M.Phil आदि की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही 30 अप्रैल 2026 को धियान में रखते हुए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष से ज्यादा ना हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
एप्लीकेशन प्रोसेस
- इस नौकरी में आवेदन के लिए आप एडसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- https://edcilindia.co.in/
- वेबसाइट के होम पेज पर आपके करियर के ऑप्शन में भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- नए पेज पर न्यू कैंडिडेट? रजिस्टर हर पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर ले।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने फार्म में अन्य डिटेल धियानपूर्वक भरे।
- डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करें।
- और अब फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।
आपको बता दें कि इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं जमा करना पड़ेगा। अर्थात सभी वर्ग के अभ्यर्थी पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें