सोमवार, 25 मई 2026

B.Tech वालों की लगी लॉटरी! SAIL में बिना देरी करें आवेदन, मिलेगी ₹1.40 लाख तक की हाई सैलरी जॉब


 अगर आप भी इंजीनियर की पढ़ाई कर चुके हैं, और एक हाई पेइंग सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। देश के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटद SAIL ने यंग प्रोफेशनल के पदों पर भारती के लिए आवेदन निकले हैं। यह भारती दुर्गापुर स्टील प्लांट IISCO और अलॉय  स्टील प्लांट में की जाएगी। इस भर्ती के तहत 48 खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार SAIL के आधिकारिक वेबसाइट के करियर पोर्टल पर जाकर इस जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जून 2026 तक ते की गई है।

 योग्यता और पात्रता 

  •  इन पदों में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 65% अंकों के साथ फुल टाइम B.E. या B.Tech की डिग्री होनी अनिवार्य है।
  •  यह डिग्री मैकेनिकल,इलेक्ट्रिकल,सिविल कंप्यूटर, आईटी, या इलेक्ट्रॉनिक, जैसी इंजीनियरिंग ब्रांच में होनी चाहिए।
  •  इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास M.E., M.Tech या MBA जैसी हायर डिग्री है उन्हें सिलेक्शन के दौरान एक्स्ट्रा फायदा भी मिल सकता है।

 किन पदों पर होगी भर्ती?

 इस भर्ती के जरिए यंग प्रोफेशनल के अलग-अलग स्तरों (YP-1, YP-2 और YP-3) के पदों को भरा जाएगा। और सिलेक्टेड उम्मीदवारों को अलग-अलग स्टील प्लांट में तैनात किया जाएगा।

 आवेदन शुल्क और चयन चयन प्रक्रिया 

 इस नौकरी में आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को ₹500 का शुल्क देना होगा और उम्मीदवार आवेदन शुल्क को  सिर्फ ऑनलाइन के माध्यम से ही जमा कर सकेंगे।

 सिलेक्शन प्रोसेस

 सिलेक्शन के लिए सबसे पहले जरूरत के अनुसार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट CBT यह साइकोमेट्रिक टेस्ट भी लिया जा सकता है। इसके बाद शॉर्टलिस्ट हुए सभी उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू पास करने के बाद फाइनल सिलेक्शन से पहले एक मेडिकल जांच भी होगी।

सैलरी 

  • SAIL ने इन पदों के लिए काफी अच्छी सैलरी तय की है।
  • YP-1 पद के लिए 70000 रुपए प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
  • YP-2  पद के लिए ₹100000 प्रति माह सैलेरी दी जाएगी।
  • YP-3 पद के लिए 140000 रुपए प्रति माह सैलेरी दी जाएगी।
  •  इसके साथ ही काम के प्रदर्शन के आधार पर हर साल 4% से लेकर 7% और 10% तक भी हर साल सैलरी बढ़ाने का नियम है।

 कैसे करें आवेदन?

  •  सबसे पहले SAIL की आधिकारिक वेबसाइट के कैरियर क्षेत्र में जाएं। https://www.sail.co.in/en
  •  नए उम्मीदवार पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन OTR करें।
  •  रजिस्ट्रेशन करने के लिए अपना नाम मोबाइल नंबर और अपनी ईमेल आईडी दर्ज करें।
  • OTR पूरा होने पर लॉगिन करें।
  •  आवेदन फार्म को ध्यान से भरे और मांगी गई सभी जानकारी सही से भरे।
  •  अपनी फोटो सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें।
  •  अब लागू किया गया शुल्क ऑनलाइन ही जमा करें।
  •  भरी गई सभी जानकारी ध्यान से देखने के बाद और सभी विवरण जाँचने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
  •  फार्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख ले।
  •  उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार ना करें समय रहते अपना आवेदन पूरा कर ले।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें