वर्तमान समय में चल रहे ईरान अमेरिका युद्ध के कारण दुनिया भर में ऊर्जा संकट पैदा होने की सम्भावना है। अंदेशा है की पेट्रोल और डीज़ल की किल्लत पैदा हो सकती है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने इस संकट से निपटने के लिए लोगो से इलेक्ट्रिक कार अपनाने की अपील की है। लेकिन यह बात ही सच है कि अचानक नई कार खरीदना हर किसी के बस में नहीं होता और नई इलेक्ट्रिक कार की कीमत भी सामान्य पेट्रोल डीजल की गाड़ियों से महंगी होती है। खासकर मिडिल क्लास के लोग अचानक से नई गाड़ी नहीं खरीद सकते। ऐसे में सबसे अच्छा तरीका है कि आप पुरानी इलेक्ट्रिक कार खरीदें पुरानी इलेक्ट्रिक कार खरीदना सबसे अच्छा तरीका है क्यूंकि 10 साल की अवधि में यह साधारण कारों के मुकाबले सबसे ज्यादा बचत करती हैं।
अगर आप 3 साल पुरानी मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदते हैँ तो नई पैट्रोल एसयूवी के मुकाबले पूरे जीवन काल में भारतीय रूपये के करीब 12.47 लाख रूपये की बचत होंगी।
वही आप इसी कैटेगरी की पुरानी पैट्रोल एसयूवी लेते हो तो बचत सिर्फ भारतीय रुपयों की 2.87 लाख रूपये के आसपास ही होती है।
इसके पीछे दो मुख्य कारण है
कीमत में भारी गिरावट (Depreciation)
शुरुआती कुछ सालों में इलेक्ट्रिक कारों की रिसेल वैल्यू पेट्रोल कारो के मुकाबले बहुत तेज़ी से गिरती है। इसका नुकसान नई EV खरीदने वालो को होता है। लेकिन पुरानी EV खरीदने वालो को एक बेहतरीन प्रीमियम कार बहुत काम दाम में मिल जाती है।
घर पर चार्जिंग का फायदा
पुरानी इलेक्ट्रिक कार से सबसे ज्यादा बचत तभी मुमकिन है जब आप उसे घर पर ही चार्ज करें। क्योंकि घर की बिजली की तरह बहुत कम होती है।
इस स्टडी में माना गया है कि कार मलिक अपनी गाड़ी को 80% घर पर और 20% बाहर पब्लिक चार्जर पर चार्ज करेंगे।
अगर कोई व्यक्ति घर के बजाय पूरी तरह बाहर के फास्ट चार्जर पर निर्भर रहता है तो उसका खर्च हाइब्रिड कार चलाने वालों से ज्यादा हो सकता है।
New Electric Car का खर्च
रिसर्च के मुताबिक अगर आप बिल्कुल नई एसयूवी या फिर पिकअप ट्रक खरीदते हैं तो 7 साल के इस्तेमाल के दौरान उसकी कुल खर्च खरीदने की कीमत+मेंटेनस + चार्जिंग पेट्रोल या हैब्रिड से ज़ादा पढता है।
Used Electric Car का खर्च
इससे विपरीत 3 साल पुरानी इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर 7 साल का कुल खर्च बहुत कम हो जाता है।
यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ का कहना है किया रिपोर्ट उन लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर है। जो कम बजट में बढ़िया इलेक्ट्रिक कार तलाश रहे हैं। अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने हैं तो उसकी गिनती रीसेल वैल्यू आपको परेशान कर सकती है। लेकिन एक पुरानी इलेक्ट्रिक कार खरीदना आपकी जमा पूंजी बचाने के लिए सबसे समझदारी भरा फैसला होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें