मंगलवार, 19 मई 2026

योगी सरकार दे सकती है बड़ा तोहफा! यूपी में हफ्ते में 2 दिन Work From Home लागू होने की चर्चा।।


 अगर आप भी एक नौकरी पेशा इंसान है और इस चिलकिलाती गर्मी में आपको रोज नौकरी के लिए बाहर निकालना पड़ता है। तो आपके लिए उत्तरप्रदेश लेबर डिपार्टमेंट से बहुत अच्छी खबर निकाल कर सामने आई है। लेबर डिपार्टमेंट की बैठक में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम की चर्चा हुई है। 2 दिन के वर्क फ्रॉम होम की उच्च स्तर की चर्चा के बाद  ऐसा माना जा रहा है कि कोई बड़ा फैसला आएगा और वर्क फ्रॉम होम को लागू कर दिया जाएगा। लेबर डिपार्टमेंट की बैठक में इस संबंध में राय दी गई है। 

 उत्तर प्रदेश में जॉब करने वाले युवाओं को जल्द ही योगी सरकार वर्क फ्रॉम होम की खुशखबरी दे सकती है। क्योंकि इस संबंध में लेबर डिपार्टमेंट में हाई लेवल मीटिंग चल रही है। पेट्रोल और डीजल की दिक्कतों को देखते हुए मीटिंग में वर्क फ्रॉम होम पर जोर दिया जा रहा है। और जल्द ही इस पर फैसला भी आ सकता है। 

 दरअसल लेबर डिपार्टमेंट की बैठक में 2 दिन क फार्म होम पर चर्चा हुई है। प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन  डॉ एमके शन्मुगा सुंदरम ने बैठक में चर्चा की है। जहां पर बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैँ वहां पर सप्ताह में कम से कम दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाएगा। 

 इसके अलावा इस बैठक में कार्यालय समय को अलग-अलग शिफ्ट में विभाजित करने को लेकर भी चर्चा हुई है। बैठक में इस बात पर खास जोर दिया जा रहा है कि श्रमिकों और कर्मचारियों को मेट्रो,बस, कार और दूसरे सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाए। 

 औद्योगिक कंपनियों स्टार्टअप और संस्थाओं के साथ बैठक कर कर्मचारियों को जरूरत पड़ने पर घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के  निर्देश भी दिए गए हैं। 

 दरअसल यह फैसला मोदी सरकार की अपील के बाद पेट्रोल और डीजल की समस्या को देखते हुए लिया गया है। इस समस्या से निपटने के लिए सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर एक साथ कदम बढ़ा रहे हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें