बुधवार, 27 मई 2026

किफायती कार खरीदने का है प्लान? ग्राहकों की पहली पसंद बनी मारुती सुजुकी ये धांसू गाड़ियां, देखें Top 5 बेस्ट सेलिंग हैचबैक की लिस्ट।।

 

भारतीय बाजार में हर साल लाखों वाहनों की बिक्री की जाती है। जिसमें हैचबैक कारों का भी योगदान देता है। अगर आप भी मारुति की एक बढ़िया हैचबैक और किफायती कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।  बीते कुछ महीनो में इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा किन कारों की डिमांड रही और टॉप फाइव में कौन से निर्माता की कौन सी गाड़ी शामिल रही हम आपको इस खबर में बताएंगे

 ताकि न्यू कार खरीदते समय आपके पास पूरी जानकारी हो।

 ग्राहकों की पहली पसंद बनी Maruti Vagan R 

 सबसे पसंदीदा वाहन निर्माता मारुति की ओर से हैचबैक सेगमेंट में लंबे समय से  Maruti Vagan R  की बिक्री चालू है। और भारत में इसे काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता है। रिपोर्ट्स की माने तो बीते महीने के दौरान इस गाड़ी की 18648 यूनिट की बिक्री हो गई है। जबकि बीते साल इसी अवधि के दौरान 13413 यूनिट की बिक्री हुई थी।



Maruti Baleno No. 2

 मारुति की ओर से भी बलेनो को प्रीमियम हेजबैक में  ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान इस गाड़ी की लगभग 18000 से ज्यादा यूनिट की बिक्री हुई है। जबकि अप्रैल 2025 में सिर्फ 13000 यूनिट की ही बिक्री हो पाई थी।


Maruti Swift No. 3

 वाहन निर्माता मारुति सुजुकी हैचबैक सेगमेंट  में सबसे ज्यादा   ऑप्शन देता है।  निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली स्विफ्ट कि बीते महीने बहुत ज्यादा मांग रही। इस अवधि में निर्माता ने इस गाड़ी की लगभग 17000 यूनिट की बिक्री की है।  जबकि बीते साल इसी अवधि के दौरान इस गाड़ी की कुल  14592 यूनिट की ही बिक्री हो पाई थी।


Maruti Alto No. 4

 भारत की सबसे सस्ती कारों में शामिल मारुति अल्टो को भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस अवधि के बीते महीने के दौरान इस गाड़ी के करीब 11000 यूनिट की बिक्री हुई है।  जबकि बीते साल इसी अवधि में इस कर की कुल  5606 बिक्री ही हो पाई थी।


Hyundai i20 No. 5

 हुंडई की ओर से i20 को भी प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस कार कि बीते महीने 5624 यूनिट की बिक्री की गई थी। जबकि बीते साल इसी अवधि के दौरान इस कार की कुल बिक्री 3525 यूनिटी हो पाई थी। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें