अगर आप भी सरकारी नौकरी पानी का सपना देख रहे हैं और वह सरकारी नौकरी आपको कश्मीर में मिल जाए तो कितना अच्छा हो, जी हां आपके लिए एक बहुत ही अच्छा सरकारी आवेदन निकाल कर आया है। जम्मू एवं कश्मीर सेवा चयन बोर्ड JKSSB ने अपने विभिन्न विभागों में कुल 130 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत निर्धारित आयु सीमा एवं पात्रता मंडलों को पूरा करने वाले स्नातक, डिप्लोमा धारक, आईटीआई,और 10 + 2 उत्तीर्ण उम्मीदवार 22 जून 2026 से 21 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। jkssb.nic.in
पद और आवश्यक योग्यताएं
- बॉयलर मैकेनिक/ इनक्यूबेटर मैकेनिक — इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्ष से डिप्लोमा होना चाहिए।
- रेफ्रिजरेटर मैकेनिक — इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रिकल/ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा, प्लस 6 महीने रेफ्रिजरेशन स्पेशलाइजेशन का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए।
- वरिष्ठ बागवानी टेक्नीशियन — इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बागवानी में बीएससी या कृषि में बागवानी विषय के साथ बीएससी होना अनिवार्य है।
- इलेक्ट्रीशियन भेड़ /पशुपालन — इस बात के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आईटीआई इलेक्ट्रिकल ट्रेड + मैट्रिक होना अनिवार्य है।
- जूनियर ग्रेड — इस पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को विज्ञान विषय के साथ मैट्रिक पास होना चाहिए।
- प्लंबर — इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आईटीआई संबंधित ट्रेड + मिडिल पास होना चाहिए।
- प्रतिलिपि धड़क — इस पद के लिए उम्मीदवार को स्नातक या प्रिंटिंग मैकेनिकल ट्रेड के साथ मैट्रिक पास होना चाहिए।
- मशीन मेन बाइंडर लेथ रनर — इस बात के लिए उम्मीदवारों के पास आईटीआई डिप्लोमा या प्रिंटिंग क्षेत्र में अनुभव होना अनिवार्य है।
- प्रेस मैकेनिक /जूनियर स्केल — इस पद के लिए उम्मीदवारों को आईटीआई प्लस मैट्रिक पास होना अनिवार्य रहे।
- सहायक विस्तार अधिकारी — इस पद के लिए उम्मीदवार को टैक्सटाइल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा धारक होना चाहिए।
- हेड विवर — बुनाई में ITI प्लस मैट्रिक पास होना चाहिए।
- रंगी प्रशिक्षण — डाइंग में आईटीआई प्लस मैट्रिक पास होना चाहिए।
- क्वालिटी कंट्रोल सुपरवाइजर — हथकरघा उन वुड,टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा।
- त्रण निरीक्षक इंडस्कोस इंस्पेक्टर — वाणिज्य स्नातक इंडस्ट्रियल को ऑपरेटिव मैनेजमेंट डिप्लोमा।
- सामान्य सुविधा केंद्र पर्यवेक्षक — स्नातक होना अनिवार्य है।
- कंप्यूटर सहायक — BCA / CS डिप्लोमा/DOEACC O Level होना अनिवार्य है।
- पुस्तकालय सहायक — लाइब्रेरी साइंस में स्नातक होना अनिवार्य है।
- मिस्त्री- प्लंबर III — मैट्रिक + ITI (संबंधित ट्रेड) संबद्ध डिग्री होना अनिवार्य है।
- प्रयोगशाला सहायक FSL — FSL) फोरेंसिक/साइंस/IT/CS में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।
- जूनियर स्टोर कीपर — स्नातक + कंप्यूटर एप्लीकेशन में 6 माह सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।
- इलेक्ट्रिशियन ग्रेड-II / प्लंबर ग्रेड-II / दर्जी — मैट्रिक + ITI
- सहायक जॉबर/फिटर — ITI (संबंधित ट्रेड) डिग्री होना अनिवार्य।
आवेदन शुल्क
- इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है।
- सामान्य, Obc, Rba, Alc और Ib पुरुष उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क ₹600 रखा गया है।
- जबकि SC, ST-1, ST-2, EWD और PWBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किया गया है।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवार को लिखित परीक्षा OMR आधारित देनी होगी। जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न अंग्रेजी भाषा में पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में हर गलत आंसर के लिए 1.4 की नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में सभी उम्मीदवारों को अपने दस्तावेजों के साथ फोटोकॉपी भी प्रस्तुत करनी होगी। यदि कोई उम्मीदवार निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होता है,या अपने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
अंतिम चरण में उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। जिसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा की उम्मीदवार शारीरिक रूप से इस पद के लिए पूरी तरह फिट है। केवल वही उम्मीदवार अंतिम चरण के लिए योग्य माने जाएंगे जो मेडिकल परीक्षण में खड़े उतरेंगे।
आवेदन प्रक्रिया
इस पद के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। jkssb.nic.in
होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
नया रजिस्ट्रेशन करें अपना नाम अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरे।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क ऑनलाइन ही जमा करें।
फॉर्म को ध्यान से चेक करने के बाद सबमिट करें।
शाम को सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखलें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें