शनिवार, 23 मई 2026

अब हर किसी के हाथ में होगा Samsung Ultra! कंपनी ने लॉन्च की ऐसी स्कीम कि मार्केट में मच गया हड़कंप।।


 

अगर आपका भी मन है कि आप एक बड़ी कंपनी का मोबाइल चलाएं लेकिन उसकी कीमत भी ज्यादा ना हो, तो सैमसंग कंपनी की ओर से आपके लिए एक बहुत बड़ी अपडेट निकलकर सामने आई है। सैमसंग ने भारत में पहली बार ऑफीशियली रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन बेचे का ऐलान कर दिया है। जो लोग सैमसंग के महंगे स्मार्टफोन नहीं खरीद पा रहे थे, अब सैमसंग की इस स्कीम के कारण बहुत कम कीमत पर हाफ प्राइस में खरीद सकेंगे।

 अगर आपका सपना था कि आप भी सैमसंग का महंगा फ्लैगशिप फोन खरीदे, लेकिन उसकी कीमत देखकर रुक जाते थे, तो अब कंपनी ना आपके लिए एक नया और बेहतरीन रास्ता खोल दिया है।

 सैमसंग कंपनी ने भारत में अपना सर्टिफाइड रिन्यू प्रोग्राम शुरू कर दिया है। अब कंपनी खुद अपने पुराने गैलेक्सी स्मार्टफोन को रिफर्बीश करके बेच रही है।

 यानी फोन पुराना होगा लेकिन उसकी कंपनी टेस्ट, रिपेयर,और क्लीन, करके लगभग नए जैसा बनाकर भेज रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके साथ कंपनी 1 साल तक की वारंटी भी दे रही है।

 भारत में तेरी से बढ़ रहा रिफर्बिश्ड मार्केट:

 भारत में रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन का बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है।अब तक लोग ऐसे फोन लोकल दुकानों, ऑनलाइन रीसेल प्लेटफार्म, या छोटे विक्रेताओं से खरीदते थे। लेकिन वहां सबसे बड़ा डर यही रहता था की फोन असली है या नहीं, बैटरी कितनी चलेगी, और बाद में खराब हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा। सैमसंग ने अब इस दर को खत्म कर दिया है।


सस्ते में मिलेंगे सैमसंग की यह स्मार्टफोन:

 कंपनी ने शुरुआत में कुछ प्रीमियम और मिड रेंज गैलेक्सी फोन इस प्रोग्राम में शामिल किए हैं। इसमें Galaxy S25, Galaxy S25 Ultra, Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G जैसे मॉडल शामिल हैँ। 

सबसे ज्यादा चर्चा गैलेक्सी s25 अल्ट्रा की हो रही है, क्योंकि यह सैमसंग का सबसे ज्यादा महंगा और प्रीमियम फोन माना जाता है। नया गैलेक्सी s25 अल्ट्रा जहां करीब 1.2 लाख रुपए तक आता है वहीं इसका रिफर्बिश्ड वर्जन करीब 97499 में बेचा जा रहा है।

 इसी तरह गैलेक्सी s25 का रिफर्बिश्ड मॉडल अब 58749 में मिलेगा। वही गैलेक्सी A56 5G 8GB रैम वाला मॉडल 31499 रूपये  और 12gb रैम वाला मॉडल 32449 में मिलेगा। 

 बजट सेगमेंट में सैमसंग गैलेक्सी a35 5G को ₹23000 के आसपास रखा गया है। 

 रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन का क्या मतलब है?

 सैमसंग का दावा है कि हर सर्टिफाइड रिफर्बिश्ड फोन को 147 पॉइंट क्वालिटी टेस्ट से गुज़ारा जाता है। कंपनी के टेक्नीशियन फोन के अंदर और बाहर दोनों तरह से जांच करते हैं। अगर किसी पाठ में दिक्कत मिलती है तो उसे सैमसंग के असली पार्ट से बदल दिया जाता है। कंपनी का कहना है कि इन फोन में नई बैटरी डाली जाती है। और नया एमी नंबर भी दिया जाता है। फोन में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट भी पहले से इंस्टॉल रहता है। यानी कंपनी कोशिश कर रही है कि यूजर को इस्तेमाल में ऐसा महसूस हो जैसे वह नया फोन चला रहा हो। बॉक्स में चार्जिंग केबल सिम इंजेक्ट टूल और जरूरी डॉक्यूमेंट भी मिलेंगे।

 कम कीमत में महंगे फीचर:

 दिलचस्प बात यह है कि सैमसंग सिर्फ  सस्ते फोन बेचने की कोशिश नहीं कर रहा बल्कि इसका बड़ा फॉक्स प्रीमियम फोन को ज्यादा लोगों तक पहुंचना है। आज ए आई फीचर्स,शानदार कैमरा,हाई एंड प्रोसीजर, और गैलेक्सी ए आई जैसे फीचर्स सिर्फ महंगे फोन में मिलते हैं। लेकिन कंपनी रिफर्बिश्ड मॉडल के जरिए  अब ज्यादा लोग इन फीचर्स तक पहुंच पाएंगे।

 कंपनी इस ए एनवायरमेंट से भी जोड़ रही है। हर साल करोड़ों फोन ई-वेस्ट बन जाते हैं। ऐसे में पुराने फोन को दोबारा इस्तेमाल के लायक बनाना इलेक्ट्रॉनिक कचरा काम करने का बेहतरीन तरीका माना जा रहा है।

 हालांकि कुछ लोग इस प्राइसिंग पर सवाल भी उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि रिफर्बिश्ड फोन की कीमत और नए फोन की कीमत में अभी भी बहुत कम फर्क है। यानी कि कुछ हजार रुपए और जोड़कर नया फोन भी खरीदा जा सकता है।

 फिर भी टेक मार्केट के लिए हाथ से यह कदम बड़ा माना जा रहा है, क्योंकि भारत में एप्पल जैसे ब्रांड ही रिफर्बिश्ड मार्केट में भरोसेमंद माने जाते थे। सैमसंग पहली बार बड़े स्तर पर अपने फ्लैगशिप फोन को ऑफीशियली रिफर्बिश्ड मॉडल में बेच रही है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें