ऐसे में अगर आप इन दोनों मारुति सुजुकी की डिजायर सेडान, अर्टिगा एमपीवी, ब्रेजा एसयुवी,या बलेनो हेचबेक जैसी अन्य कारें खरीदने की सोच रहे हैँ तो इस महीने ही खरीद लीजिये और अपने पैसे बचा लीजिये। नहीं तो अगले महीने आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है।
कार पोर्टफोलियो में 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान
महंगाई की मार अब लोगों के लिए बहुत बड़ी परेशानी बनने वाली है। दूध और सब्जी से लेकर पेट्रोल और सीएनजी तक काफी सारी जरूरी चीज़ो के बीच लग्जरी और कंफर्ट से जुड़े कारों के बढ़ते दाम की खबर निश्चित रूप से चिंता जनक है।
मारुति सुजुकी ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है के पिछले कुछ महीनो से इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। कंपनी ने बताया कि अब तक अपनी ओर से लागत कम करने के कई प्रयास किए गए हैं। ताकि ग्राहकों पर पहुंचाना पड़े, लेकिन अब स्थिति चुनौती पूर्ण हो गई है।
मुद्रास्फीति के दबाव, यानी महंगाई दर के उच्च स्तर पर बने रहने के कारण उत्पादन की लागत काफी बढ़ गई है। पैसे में मारुति सुजुकी का कहना है कि कंपनी कीमत में संशोधन के लिए मजबूर है।
कंपनी का कहना है कि वह इस बढ़ोतरी को न्यूनतम रखने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि ग्राहकों पर इसका असर कम पड़ सके। हालांकि लागत के बोझ का अब एक हिस्सा उपभोक्ताओं पर डाला जाएगा।
कितनी बढ़ेगी कीमत
अभी कंपनी ने फिलहाल इतना ही बताया है के पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर मैक्सिमम ₹30000 तक की बढ़ोतरी की जाएगी। कीमतों में बदलाव का सही आंकड़ा हर मॉडल के अनुसार अलग-अलग होगा। यह ₹30000 तक की सीमा में मॉडल के हिसाब से तय किया जाएगा
मौजूदा समय में मारुति की, एरीना और नेक्सा शोरूम में बिक रही कारों के दाम थ्री पॉइंट 50 लाख रुपए से शुरू होकर 28.61 लाख रुपए तक जाती है। अगर आप भी प्राइस हाइक से बचना चाहते हैं तो आपके पास जून 2026 से पहले डीलरशिप पर जाकर बुकिंग करवा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें