शाओमी ब्रांड रेडमी अपनी परफॉर्मेंस ओरिएंटेड टर्बो सीरीज भारत में पहली बार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका टीजर भी जारी कर दिया है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500- अल्ट्रासाउंड चिपसेट के साथ आएगा। अभी यह फोन चीन में लॉन्च हो चुका है जहां इसकी शुरुआती कीमत 1999 यूआन और भारत के हिसाब से करीब 28200 है। जबकि भारत में इसकी कीमत करीब 45 हजार रुपए के आसपास रह सकती है। इस फोन को कंपनी 5 जून को भारत की मार्केट में उतार सकती है।
यह फोन वनप्लस नॉर्ड 6 और Vivo, v70 FE जैसे स्मार्टफोन को टक्कर देगा।
वही इस फोन की खासियतों की बात करें तो परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है। यह फोन खासकर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो गेम के शौकीन है और गेमिंग के हैवी तस्क करते हैं। इस फोन में बेहतरीन थर्मल स्टेबिलिटी और गेमिंग परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।
वही इस फोन की मजबूती की बात करें तो फोन में मेटल फ्रेम के साथ गिलास बैक दिया गया है। ड्युरेबिलिटी के मामले में भी यह फोन काफी एडवांस है। इस फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए ip66, ip68, और ip69K जैसी हाई रेटिंग्स मिली है।
वही इस फोन की स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम और 512 GB UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज की गई है।
इस फोन की बैटरी की बात करें तो रेडमी टर्बो 5 की सबसे बड़ी खूबी यह है इस फ़ोन में 7569 mah की सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है। कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि बैटरी क्षमता 9000 mah तक भी हो सकती है। इस फोन को चार्ज करने के लिए 100W ki वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग कर सपोर्ट भी मिलेगा।
इसकी डिस्प्ले की बात करें तो रेडमी टर्बो 5 में 6.59 इंच का 1.5 K अमोलेड डिस्पले भी दिया गया है। जो 120 HZ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें बैक पैनल पर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन OUS के साथ 50 MP का सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा भी मिलता है। और फ्रंट में 20 MP तक सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें