अगर आप भी मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं तो आपको भी यह समस्या जरूर आती होगी। कई बार मोबाइल छूने पर ऐसा लगता है कि मानो फ़ोन माइक्रोवेव में रखा हो। मोबाइल के ओवरहीट होने की यह परेशानी गर्मियों में ज्यादा देखी जाती है। कई बार मोबाइल की ओवरहीट होने की वजह से फटने या ब्लास्ट होने की भी खबर मिलती है। इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि आखिर इस समस्या का हाल कैसे किया जा सकता है।
गर्मियों में जिस तरह खुद को गर्म हवा और हीटवेव्स से बचना जरूरी है बिल्कुल उसी तरह मोबाइल को भी ओवरहीट से बचना बहुत ज्यादा जरूरी है। एंड्राइड और आई ओ एस में गर्मियों में मोबाइल ओवरहीट होने की परेशानी सामने आ रही है। ऐसे में अपने मोबाइल की यह छोटी सी सेटिंग बदलकर आप इन परेशानियों से बच सकते हैं।
मोबाइल ओवरहीट होने के कारण
तेज धूप या गर्मी के मौसम में तपती कार में फोन को छोड़ना।
लंबे समय तक वीडियो रिकॉर्डिंग करना या फिर गेम खेलना।
स्लो नेटवर्क में लगातार इंटरनेट उसे करना।
4 दिन के दौरान इंटरनेट इस्तेमाल करना।
पुराना या लोकल चार्ज उसे करना।
फोन की स्टोरेज का फूल हो जाना।
फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट ना होना।
फोन को ठंडा रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
चार्जिंग करते टाइम फोन का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें।
अगर फोन ओवरहीट हो रहा हो तो फोन का मोटा बैक कवर हटा दें।
बैकग्राउंड से सारे ऐप्स बंद कर दें।
नेटवर्क स्लो हो तो इंटरनेट बंद कर दें।
फोन को फ्रिज या बर्फ के पास न रखें।
मोबाइल की स्टोरेज खाली रखें।
यह सेटिंग बताएगी फोन को ओवरहीट होने से
एंड्राइड मोबाइल में
ब्लूटूथ और वाई-फाई स्कैनिंग बंद करें -
सेटिंग में जाकर स्कैनिंग सर्च करें यहां पर ब्लूटूथ स्कैनिंग और वाई-फाई स्कैनिंग को बंद कर दें। लोकेशन माइक्रोफोन की परमिशन को हटा दे। इसके लिए सेटिंग में प्राइवेसी के ऑप्शन में Permission manager में Location और माइक्रोफोन की जरूरत जिन एप्स के लिए ना हो उनमें Don’t allow कर दे।
फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन बंद करें। अगर फ़ोन में फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन है और फ़ोन overheet हो रहा है तो गर्मियों में इस ऑप्शन को बंद करदे।रिफ्रेश रेट कम करें.। अगर मोबइल ओवरहीट हो रहा है तो 120Hz स्क्रीन वाले फोन में 60Hz स्विच करें। इससे बैटरी कम खर्च होंगी।
सॉफ्टवेयर इनफॉरमेशन में जाकर Build number पर 7 बार टेप करें इससे डेवलपर ऑप्शन ऑन हो जाएगा। यहां रनिंग सर्विस को टर्न ऑफ करें। (नोट: कुछ फोन में यह ऑप्शन About device में Version में Version No. पर टैप करके मिलेगा।)
मोबाइल के एप्स को अपडेट करते रहें कई बार किसी बग की वजह से भी मोबाइल ओवरहेड होने लगता है। इसलिए एप्स और मोबाइल को लगातार अपडेट करने की आदत बनाएं।
iOS के लिए
Low Power Mod on कारे। इससे बैकग्राउंड एप्प्स यूज़ नहीं होते और बैटरी कम खर्च होती है। ऐसा करने के लिए मोबइल सेटिंग में जाकर बैटरी और फिर पावर मोड वाले ऑप्शन में Low Power Mod को ऑन करे।
Background App रिफ्रेश मोबइल सेटिंग में जाकर General और फिर Background App Refresh में जाएँ और इसे ऑफ करदे अगर ऑन है तो केवल उन एप्प्स के लिए ही ऑन रखे जिन पर ज़रूरत है।
लोकेशन सर्विस को हमेशा ऑन ना रखे Setting में privacy और Security में location service को या तो ऑफ करदे या फिर सारे एप्प्स के सामने allways की जगह While Using या Never कर दें।
एनीमेशन कम करें। मोबइल Settings में जाकर Accessibility में Motion में Reduce Motion का टॉन्गल ऑन यानी ग्रीन करें।
अगर फ़ोन बार बार बिना इस्तेमाल किये गर्म हो रहा है तो आपके फोन की बैटरी फूलने लगी है या फिर अगर गर्म बार-बार हो रहा है तो बैटरी खराब होने के संकेत भी हो सकते हैं।
पोस्ट में बताए हुए तरीकों को आजमा कर आप अपने गर्म फोन को 60 से 70% तक कॉलिंग पर ला सकते हैं और किसी भी तरह की समस्या से बच सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें