भारत में आधार पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है। बैंक खाता खोलने से लेकर किसी भी सरकारी काम में हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है। अब आधार को लेकर एक नई खबर आ रही है कि Unique Identification Authority of India बड़ा फैसला लेते हुए पुराने एम आधार ऐप को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसकी जगह नया ऐप आधार एप लाया जा रहा है। जो इससे ज्यादा सुरक्षित होगा।
Unique Identification Authority of India ने 15 मई 2026 आधिकारिक रूप से बताया है कि एम आधार ऐप को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है। साथ ही सभी यूजर्स को नए आधार पर शिफ्ट होने की सलाह दी जा रही है।
नए एप्प की सबसे खास बात यह है कि QR कोड आधारित आधार शेयरिंग पर अब आपको अपनी पूरी जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Selective Share के जरिए सिर्फ वही जानकारी शेयर कर सकते हैं जिसकी जरूरत हो जैसे नाम फोटो उम्र या पता। अगर कहीं पर सिर्फ उम्र ही सही करनी है तो अप वेरीफाइड ege दिखा देगा। बिना जन्मतिथि का, खुलासा किया।
यह एप डाटा मिनिमाइजेशन पर काम करता है यानी के जितनी जरूरत हो उतनी ही जानकारी शेयर की जाएगी। यह नियम भारत के डाटा प्रोटक्शन कानून के अधिनियम है। जिससे यूजर की प्राइवेसी मजबूत होती है।
इसमें एक और फीचर दिया गया है One Family One App का इसमें एक ही मोबाइल में 5 तक आधार प्रोफाइल जोड़े जा सकते हैं। उन परिवारों को सुविधा मिलेगी किन परिवारों में एक ही नंबर इस्तेमाल किया जाता है। नए ऐप में आपको कोई और सुविधाएं भी मिलेगी। जैसे ऑफलाइन आधार वेरीफिकेशन, ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री देखना, बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक, फेस ऑथेंटिकेशन आदि।
फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से आप बिना कार्ड या नंबर दिखाएं सिर्फ चेहरे से अपनी पहचान साबित कर सकते हैं। हालांकि की एक जरूरी बात यह है कि पुराने एम आधार कार्ड डाटा नए ऐप में अपने आप ट्रांसफर नहीं होगा। आपको इसे फिर से सेटअप करना होगा और परिवार के सदस्यों को भी जोड़ना होगा।
नया ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर पर जाना होगा। इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर से ओटीपी वेरीफिकेशन करना होगा। और फिर पिनिया बायोमेट्रिक सेटअप करना होगा।
यह नया आधार एक ज्यादा आसान और प्राइवेसी फ्रेंडली है। आने वाले समय में Unique Identification Authority of India सभी यूज़र्स को इस नए प्लेटफार्म पर लाने की कोशिश करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें