शुक्रवार, 15 मई 2026

अब बिना सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए Laptop-PC की स्क्रीन करें रिकॉर्ड, जानें आसान तरीका।।


अगर आप भी लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो  आपको भी स्क्रीन रिकॉर्डिंग की समस्या जरूर आती होगी। लैपटॉप की स्क्रीन रिकॉर्डिंग के लिए आप भी थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन अब आपको बिल्कुल भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि लैपटॉप की Short key से बिना कोई थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें आप अपने PC  की स्क्रीन रिकॉर्ड कैसे कर सकते हैं। 

 अगर आप विंडो लैपटॉप या PC की स्क्रीन रिकॉर्ड करना चाहते हैं और इसके लिए अलग से कोई सॉफ्टवेयर डाउनलोड नहीं करना चाहते तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब Window 10 और Window 11 में ही ऐसे इनबिल्ट फीचर्स मौजूद है जिनकी मदद से आप आसानी से बिना कोई थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकते हैं। चाहे आपको ऑनलाइन क्लास रिकॉर्ड करनी हो या फिर गेम प्ले से करना हो या फिर किसी को ट्यूटोरियल बनाकर भेजना हो यह फीचर्स आपके लिए बहुत काम के साबित होंगे।

Xbox Game Bar से करें स्क्रीन रिकॉर्ड

 Window 10 और Window 11 दोनों में Xbox Game Bar पहले से मौजूद होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई भी थर्ड पार्टी अप की जरूरत नहीं है।  इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि ये आपको कैसे इस्तेमाल करना है।

 सबसे पहले उस एप्प या स्क्रीन को खोले जिसे आप रिकॉर्ड करना चाहते हैं अब कीबोर्ड पर Window + G का बटन दबाए स्क्रीन पर Xbox Game Bar ओपन हो जाएगा यहाँ Capture Widget में जाकर रिकॉर्ड का बटन दबाए। आप चाहे तो इस कीबोर्ड शॉर्टकट key Window + Alt +R दबाकर सीधा रिकॉर्डिंग शुरू कर सकती हैं। रिकॉर्ड की गई वीडियो आपके लैपटॉप के  Videos > Captures में जाकर से हो जाएगी। यह फीचर्स खासकर गेम के शौकीन लोगों के लिए और एप्प रिकॉर्डिंग के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 



Windows 11 में Snipping Tool से स्क्रीन रिकॉर्डिंग

 अगर आप Windows 11 इस्तेमाल करते हैं तो आप shipin tool  से स्क्रीन रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो पूरी स्क्रीन के बजाय किसी खास हिस्से को ही रिकॉर्ड करना चाहते हैं। आप इसे इस तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 सबसे पहले start menu पर जाकर shiping tool सर्च करें। एप्प ओपन करने के बाद रिकॉर्ड ऑप्शन चुने अब न्यू पर क्लिक करें। स्क्रीन के जिस पार्ट को रिकॉर्ड करना चाहते हैँ उसे सेलेक्ट करें फिर स्टार्ट बटन दबाकर रिकॉडिंग शुरू करें और काम पूरा होने पर Stop बटन दबाएं। इसके बाद वीडियो Mp4 फॉर्मेट में सेव हो जायगी।

हँलंकी ये फीचर आसान है लेकिन इसकी कुछ सीमाएं भी हैँ। ये आपके लेपटॉप के पुरे डेस्कटॉप को रिकॉड नहीं कर सकता। File Explorer और कुछ Window sistam रिकॉड नहीं होते हैँ।

कोनसा फीचर कब इस्तेमाल करें?

गेमिंग या एप्प रिकॉडिंग के लिए आप Xbox Game Bar ka इस्तेमाल कर सकते हैँ।  लेकिन ट्यूटोरियल या स्क्रीन के खास हिस्सों को रिकॉड करने के लिए आप Shiping Tool कर इस्तेमाल करें।

अगर आप बिना किसी अतिरिकट सॉफ्टवेर के स्क्रीन रिकॉड करना चाहते हैँ  ती ये दोनों फीचर आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकते हैँ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें