अगर आप भी व्हाट्सएप चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दुनिया भर में करोड़ों लोगों की पसंद माना जाने वाला व्हाट्सएप कई तरह के बदलाव से गुजर रहा है। चर्चा है की कम्पनी ने अपना पेड वर्सन Watsapp Plus के नाम से लॉन्च कर दिया है। जिसमें कुछ ऐसे प्रीमियम फीचर दिए गए हैं जो आपने पहले कभी नहीं देखे होंगे। लेकिन क्या आम लोगो के लिए भी व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के पैसे देने होंगे आइये इसकी सच्चाई जानते हैँ।
लंबे समय से जिस व्हाट्सएप प्लस का इंतजार किया जा रहा था वह अब रोल आउट होना शुरू हो गया है। WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह कोई टेस्टिंग या बीटा वर्जन नहीं है बल्कि एक स्टेबल रिलीज है। बालाजी इसमें खास बात यह है यह एक सब्सक्रिप्शन आधारित सर्विस होगी यानी के इसके खास फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को पैसे चुकाने होंगे। फिलहाल अभी इसे यूरोप और मेक्सिको के आई फोन यूज़र के लिए जारी किया गया है।
फ्री वाट्सअप से कितना अलग है वाट्सअप प्लस
वाट्सअप प्लस में नार्मल वाट्सअप के बेसिक फीचर तो मिलेंगे ही जैसे एन्ड टू एंड एनक्रिप्शन, कॉलिंग और स्टेटस अपडेट जैसी सुविधाएँ पहले की तरह मौजूद रहेंगी। लेकिन कम्पनी उस नए वर्ज़न में अपने यूज़र को ज़ादा पर्सनलाइजेशन देने पर फोकस कर रही है।
इसमें आपको 18 अलग-अलग कलर थीम 14 नए एप आईकॉन मिलेंगे जो आपके व्हाट्सएप को एक बेहद स्टाइलिश लुक देंगे।
व्हाट्सएप के इस पेड वर्जन में ओवरले इफेक्ट वाले एनिमेटेड स्टीकर पैक और 10 प्रीमियम रिंगटोन दी जाएगी। जिससे आपकी कॉल सामान्य नोटिफिकेशन से कुछ अलग सुनाई देंगे।
काम को आसान बनायंगे वाट्सअप के ये फीचर
अगर आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल ऑफिस या बिजनेस के लिए करते हैं तो फिर यह वर्जन आपके बहुत काम आएगा। व्हाट्सएप के फ्री वर्ज़न में आप सिर्फ तीन चैट्स को ही पिन कर सकते थे वही व्हाट्सएप प्लस के पेड वर्जन में आप 20 इंर्पोटेंट चेट्स को पिन कर पाएंगे। इसके अलावा आप ग्रुप या कैटेगरी के लिए एक ही बार में अलग थीम और रिंगटोन सेट कर सकेंगे।
वाट्सअप प्लस भारत में कब लॉन्च होगा?
आने वाले कुछ हफ्तों में कंपनी इसे भारत और पूरी दुनिया में लॉन्च करने जा रही है। अलग-अलग देश के हिसाब से इसकी कीमत भी अलग-अलग हो सकती है।
क्या आम लोगो को वाट्सअप प्लस suscribtion लेना चाहिए?
सबसे जरूरी बात तो यह है कि व्हाट्सएप प्लस पूरी तरह से वैकल्पिक है कंपनी अपने फ्री वर्ज़न को बंद नहीं कर रही है। अगर आप एक बिजनेस ओनर है और दिनभर व्हाट्सएप का हैवी इस्तेमाल करते हैं और अपनी चेट्स स्क्रीन को कस्टमाइज करना पसंद करते हैं तो यह पेड वर्ज़न आपके लिए है। लेकिन अगर आप दोस्तों और परिवार से सामान्य बातचीत के लिए वाट्सअप इस्तेमाल करते हैँ तो आपके लिए सबसे बेहतर फ्री वर्ज़न ही समझदारी कर फैसला है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें