अगर आप भी car user हैं तो आप खुश हो जाइए रिलायंस jio ne car यूजर्स के लिए एक नया एसेसरी JioCarSync लॉन्च किया है। यह डिवाइस उन कारों के लिए काम आएगा जिनमे वायर्ड Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट है। लेकिन वायरलेस कनेक्टिविटी नहीं मिलती।
इस डिवाइस की मदद से यूजर्स के अपने स्मार्टफोन को बिना केबल के कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से कनेक्ट कर सकते हैं।
इसके बाद मेप्स,म्यूजिक,कॉलिंग, और मैसेजिंग जैसी सुविधाएं आसानी से इस्तेमाल की जा सकेंगी।
JioCarSync में डुएल बेंड वाई-फाई सपोर्ट दिया गया है। जिससे तेज और एक स्टेबल कनेक्शन मिलता है। कंपनी ने यह दावा किया है कि इसे सेट करना भी बहुत ज्यादा आसान है। बस अपनी डिवाइस को कार के USB पोर्ट में लगाएं और फोन पेयर करें।
यह डिवाइस एंड्रॉयड और आईफोन दोनों तरह के यूजर्स के लिए काम करेगा। खास बात यह है कि जिन पुरानी कारों में वायरलेस फीचर नहीं है, उनके लिए यह किफायती अपग्रेड साबित हो सकता है।
आप इस डिवाइस को Jio की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें