अगर आप भी एक कर होल्डर है गूगल की तरफ से आपके लिए बहुत अच्छी खबर निकल कर सामने आई है। गूगल ने एंड्राइड ऑटो और गूगल bilt-in वाली कारो के लिए एक खास घोषणा की है। इसमें gemini ए आई वाले फीचर्स बेहतर नेविगेशन टूल और मनोरंजन के लिए भी कुछ नए विकल्प शामिल किए जाएंगे। कम्पनी के मुताबिक दुनिया भर में वर्तमान में 25 करोड़ से ज़ादा ऐसी कारे सड़को पर हैँ जो एंड्राइड ऑटो को सपोर्ट करती हैँ। गूगल की योजना है की इस साल के अंत तक इन कारो में नया इंटरफेस ए आई की मदद ज़ादा एप्प्स सपोर्ट लाने की है।
एंड्राइड ऑटो को एक नया इंटरफेस मिल रहा है जो गूगल की मटेरियल 3 एक्सप्रेसिव डिजाइन और भाषा पर आधारित है। इस नए अपडेट में नए फॉट्स एनीमेशन और खास तौर पर कार की स्क्रीन के लिए बनाए गए वॉलपेपर्स भी शामिल होंगे। इसके साथ ही गूगल इसमें विजेट्स की सुविधा भी दे रहा है जिससे यूजर्स डैशबोर्ड पर सीधे शॉर्टकट और जरूरी जानकारी देख पाएंगे। ड्राइवर अपनी पसंद के हिसाब से मौसम कांटेक्ट के विजेट्स भी जोड़ सकेंगे।
गूगल के इस नए अपडेट को Immersive नवीगेशन कहां जा रहा है। यह फीचर एक 3D स्टाइल मैप इंटरफेस जिसमें आसपास की इमारत ओवर पास और रास्तों की पूरी जानकारी दिखेगी। गूगल के मुताबिक यह सिस्टम ट्रैफिक सिग्नल स्टॉप साइन और लेन की जानकारी भी हाईलाइट करेगा। जिससे कार चालकों को मुड़ने और लेने बदलने में आसानी हो सके।
जिनकारों में Google built-in पहले से मौजूद है उनके लिए कंपनी लाइव लेन गाइडेंस फीचर ला रही है। यह फीचर गाड़ी के फ्रंट फेसिंग कैमरा की मदद से सड़क का रियल टाइम विश्लेषण करेगा जिससे कि ड्राइवर को सही लेन की जानकारी मिलेगी।
गूगल पार्किंग या चार्जिंग में खड़ी हुई कारों के लिए मनोरंजन की सुविधा भी बढ़ा रहा है एंड्राइड ऑटो यूजर अब कार के पार्क होने या चार्जिंग के दौरान यूट्यूब वीडियो फुल एचडी में देख सकेंगे। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह नई सुविधा इस साल के अंत तक BMW, Ford, Genesis, Hyundai, Kia, Mahindra, Meredess-Benz, Renault, Skoda, TATA और Volvo के मॉडल में सबसे पहले आएगी। जैसे ही गाड़ी चलना शुरू करेगी तो सपोर्टेड एप्स वीडियो प्लेबैक से खुद ही हट जाएंगे।
गूगल ने यह भी कहा है कि अब gemini आई एंड्राइड ऑटो बिल्ट-इन वाली कारों के साथ और गहराई से जुड़ जाएगा। Gemini आपके ऐप्स, मैसेज, ईमेल और कैलेंडर से कंटेक्स्ट को समझने में सक्षम होगा। ताकि ड्राइव करते टाइम आपकी मदद कर सके। इसके लिए गूगल ने एक उदाहरण भी पेश करके दिखाया है
जिसमें गूगल ने टेक्स्ट मैसेज में बताए गए एड्रेस को अपने आप खोज कर शेयर किया। और कंपनी ने यह भी दिखाया है कि gemini वॉइस कमांड का इस्तेमाल करके Doordash के जरिए खाना ऑर्डर भी कर सकता है। हमें बताइए कि यह खबर सुनने के बाद आपको कैसा लगा और आप कितनी बेसब्री से इस एंड्राइड ऐप का इंतजार कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें