अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपको बहुत बड़ा फायदा पहुंचा सकती है।
प्रधानमंत्री जी की नई अपील के बाद बाजार में कई तरह की हलचल देखने को मिल रही है ज्यादातर यह हलचल कार मार्केट में भी दिख रही है अब लोग पेट्रोल की जगह इलेक्ट्रिक कार लेने को ज्यादा प्रोत्साहन दे रहे हैं। प्रधानमंत्री की अपील के बाद ही भाजपा शासित राज्यों की तरफ से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की दिशा में बड़े-बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार सरकार की तरफ से सामने आया है जो इस वक्त सबसे चर्चित फैसला बना हुआ है। बिहार मंत्रिमंडल ने महिलाओं को इलेक्ट्रिक कर खरीदने पर भारी भरकम इंसेंटिव देने का ऐलान किया है।
दरअसल पूरा मामला कुछ यह है की बिहार मंत्रिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना को मजदूरी दी गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर 1 लाख तक की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया है। वही दो पहिया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर ₹12000 तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। सरकार ने बताया है कि इस योजना का मकसद प्रदूषण को कम करना, वायु गुणवत्ता को बनाए रखना, इसके साथ ही 2030 तक नए वाहनों की कुल बिक्री में 30% तक इलेक्ट्रिक वाहनों की रिश्तेदारी तय करना है। बिहार सरकार का यह फैसला इसलिए चर्चा का विषय बना हुआ है।
जहां महिलाओं को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि की बात करें तो वह सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में भी दी जाती है।
दिल्ली में महिलाओं को इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदने के लिए 12000 प्रति किलोवाट प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
और कर्नाटक में भी महिलाओं को 75000 की सब्सिडी दी जाती है।
जबकि तमिलनाडु में अम्मा टू व्हीलर स्कीम चलती है जिसके तहत महिलाओं को ₹25000 दिए जाते हैं।
गुजरात में 10000 प्रति किलो वाट और महाराष्ट्र में ढाई लाख रुपए तक सब्सिडी दी जाती है।
लेकिन प्रधानमंत्री की अपील के बाद यह ऐलान केवल बिहार सरकार ने ही किया है और भारत में महिलाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन दिल्ली के बाद अब बिहार में भी दिया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें