मंगलवार, 12 मई 2026

सर्दी-गर्मी में किस कार का बढ़ता है खर्च? Electric और Hybrid को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट।।


अगर आप भी कर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड कौन सी कर खरीदनी चाहिए। तो इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड दोनों ही कारे आजके समय में बहुत पॉप्युलर हो रही है। क्योंकि इन गाड़ियों में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है और साथी कई बेहतरीन फीचर्स भी मिलते हैं। इस कारण की ग्राहक इन कारों को बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि खराब मौसम में कौन सी कार आपके ज़ादा पैसे खर्च कर सकती है । कार खरीदने से पहले आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए ताकि खराब मौसम में आपकी जेब पर ज्यादा असर न पड़े। 

 इलेक्ट्रिक वर्सिज हाइब्रिड कार 

 आपने सुना होगा कि कड़ाके की ठंड में इलेक्ट्रिक कारों की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है लेकिन (अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन)  की स्टडी ने कुछ चौंकाने वाले कुलसी किए हैं। स्टडी में खुलासा किया गया है कि केवल इलेक्ट्रिक नहीं बल्कि हाइब्रिड कारों की भी परफॉर्मेंस भी खराब मौसम में खराब हो जाती है। स्टडी के मुताबिक बेहद ठंडा या बेहद गर्म मौसम में  इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ-साथ हाइब्रिड गाड़ियों का माइलेज भी प्रभावित होता है। अब सवाल यह आता है कि इन दोनों में से कौन सी कार खराब मौसम में आपकी जेब पर ज्यादा असर डालती है। आई आपको (अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन) की इस स्टडी के कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स के बारे में बताते हैं।  आप इस लिंक को क्लिक करके उनकी रिसर्च रिपोर्ट को पढ़ सकते

हैं  https://newsroom.aaa.com/wp-content/uploads/2026/04/Research-Report_EV-vs-Hybrid-Efficiency_17-Apr-26_FINAL_HQ-2-1.pdf

 अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के द्वारा किए गए इस टेस्ट में 2025 तथा 2026 मॉडल की पॉपुलर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों को शामिल किया गया था। इस टेस्ट में शामिल होने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां है Tesla Modal Y, Ford Mustang Mach E, Chevrolet Equinox EV.

 और इस टेस्ट में शामिल होने वाली हाइब्रिड गाड़ियां हैं Toyota Prius, Honda CR-V और Hyundai Tucson.

बेहद ठंडा मौसम में जैसे -6.6°C इलेक्ट्रिक कारों की रेंज में औसतन 39% कमी आई है। और हाइब्रिड कारों के माइलेज में भी 22.8% की कमी रिकॉर्ड की गई है। इन सब में टेस्ला मॉडल Y पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है।

 वही बेहद गर्म मौसम में 35°C भी कारों की क्षमता कम हुई है। लेकिन ठंड के मुकाबले असर कम देखने को मिला है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेंज 8.5% कम हुई है। और हाइब्रिड कारों का माइलेज भी 12% कम हुआ है।

 लेकिन यह भी देखने को मिलता है कि इलेक्ट्रिक कारों की रेंज चाहे काम हो जाए लेकिन इसे चलाने का खर्चा बहुत काम आता है जोकि हाइब्रिड कर के मुकाबले ज्यादा सस्ता पड़ता है।

 ठंड के मौसम में अगर आप घर पर ही अपनी इलेक्ट्रिक कर को चार्ज करते हैं तो करीब 16000 किलोमीटर तक कार चलाने का खर्चा लगभग  87.75 डॉलर आता है। इंडियन करेंसी में यह करीब 11.700 होते हैं। इससे पता चलता है कि घर पर चार्ज करने वाली इलेक्ट्रिक कारे हाइब्रिड कारों के मुकाबले 29% तक सस्ती पड़ती है।

 हालांकि इस स्टडी में एक बहुत जरूरी बात भी सामने आई है और वह है पब्लिक चार्जिंग का खर्चा  अगर आप अपनी कर को चार्ज करने के लिए घर के बाहर DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करते हैं तो फिर आपको इलेक्ट्रिक कार चलाना हाइब्रिड कार के मुकाबले ज्यादा महंगा पड़ सकता है। 

 अगर आपके पास घर पर ही चार्ज करने की सुविधा है तो आप इलेक्ट्रिक कार खरीद सकते हैं यह हर मौसम में आपके पैसे बचाएगी।

 अगर आप अपनी कार को चार्ज करने के लिए हमेशा पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर ही निर्भर रहते हैं या आपको लंबी दूरी तय करनी पड़ती है जहां चार्जिंग पॉइंट बहुत कम होते हैं तो हाइब्रिड कार आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है।

 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

12वीं के बाद कौन सी सरकारी नौकरी का फॉर्म भरें? छत्तीसगढ़ में ₹62,000 सैलरी वाली इन 2 बड़ी परीक्षाओं की तारीखें घोषित, जल्द करें आवेदन।।

छात्र -छात्राएं यह सोचकर परेशान रहते हैं कि 12वीं पास करने के बाद कौन सी नौकरी आसानी से मिल सकती है।  यह चिंता तब ज्यादा बढ़ जाती है जब छात्...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें