मंगलवार, 12 मई 2026

अब आपकी जान बचाएगा ChatGPT! खतरा महसूस होते ही करीबी को भेजेगा अलर्ट।।


दोस्तों अगर आप भी आई के फैन हैं  तो यह खबर आपके लोए ए चैटबोट अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक की सीमित नहीं रहाv बल्कि अपने यूजर्स की सुरक्षा पर भी बड़ा ध्यान दे रहा है। ओपनएआई ने Chetgpt में एक नया “Trusted Contact” फीचर अपडेट किया है जो मुश्किल समय में यूजर्स की मदद कर सकता है। अगर किसी यूज़र की चैट में खुद को नुकसान पहुंचाने या मानसिक परेशानी जैसे संकेत मिलते हैं, तो यह फीचर उसके चुने हुए भरोसेमंद व्यक्ति को अपडेट भेज सकता है। है ना बहुत काम की खबर दोस्तों प्लीज आगे पढ़िए।

 इस नए फीचर के तहत 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के यूजर्स अपने किसी दोस्त या परिवार के सदस्य या फिर केयरगिवर को  Trusted Contact बना सकते हैं। आप जिस व्यक्ति को भी Trusted Contact चुनते हैँ उसे व्यक्ति को पहले इनविटेशन भेजा जाएगा और उसे व्यक्ति को इसे एक हफ्ते के अंदर स्वीकार करना होगा। इसके बाद ही यह फीचर एक्टिव होगा। 

 अगर Chetgpt को बातचीत के दौरान खतरे के संकेत मिलते हैं तो पहले यूजर को मदद लेने के लिए कहा जाएगा  इसके बाद OpenAI की टीम चैट को रिव्यू करेगी  अगर खतरा सही पाया जाता है तो Trusted Contact  को ईमेल एसएमएस या इन ऐप नोटिफिकेशन के जरिए अलर्ट भेजा जाएगा।

 अच्छी बात यह है कि कंपनी ने यूजर्स की प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखा है। अलर्ट में पूरी चैट या कोई भी निजी जानकारी शेयर नहीं की जाएगी। सिर्फ इतना ही अलर्ट भेजा जाएगा कि यूजर्स को मदद की जरूरत है।

OpenAI क्या कहना है यह फीचर मानसिक स्वास्थ्य और विशेषज्ञों American Psychological Association जैसे संगठनों की सलाह से तैयार किया गया है। इसका मकसद यह है कि मुश्किल वक्त में लोगों को जल्दी मदद मिल सके और AI को ज़ादा ज़िम्मेदार बनाना भी है।

AI  का यह फीचर एक बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है खासकर उन लोगों के लिए जो मानसिक समस्याओं से जूझ रहे हैँ।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें