मंगलवार, 12 मई 2026

CNG कार मालिकों के लिए अलर्ट! तेज गर्मी में इन बातों का रखें खास ध्यान।।


 

गर्मियों का मौसम सिर्फ लोगों के लिए ही नहीं आपकी सीएनजी कार के लिए भी मुश्किल भरा हो सकता है। गर्मियों का बढ़ता तापमान सीएनजी बैटरी सिलेंडर और कर के दूसरे पार्ट्स पर भी बहुत बुरा असर डाल सकता है। अगर समय रहते सीएनजी गाड़ी की सही देखभाल नहीं की गई तो माइलेज कम होने से लेकर बड़े हादसे का खतरा भी बढ़ सकता है।  हाल ही के दिनों में सामने आई रिपोर्ट में सीएनजी कार यूज़र्स के लिए कुछ जरूरी जानकारियां बताई गई हैं जिनके बारे में जानकर आप अपनी सीएनजी कार की देखभाल बहुत अच्छे से कर सकते हैं। 

 इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में बताएंगे जिनका ख्याल रखकर आप अपनी सीएनजी कार का बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

 सबसे पहले तो आप अपनी सीएनजी कार को लंबे समय तक तेज धूप में पार्क करने से बचें कोशिश करें की गाड़ी हमेशा छांव वाली जगह पर खड़ी रहे। क्योंकि ज्यादा गर्मी और धूप की वजह से कार के अंदर का तापमान बहुत तेजी से बढ़ता है जिसकी वजह से कार की बैटरी ब्लास्ट होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

 इसके अलावा सीएनजी भरवाते समय कर के सिलेंडर को पूरी तरह फुल ना करवाएं। कई एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मियों में गैस फैलती है इसलिए सिलेंडर में थोड़ी जगह खाली रखना एक सही कदम माना जाता है। जरूरत पड़ने पर आप कार को पेट्रोल मोड पर भी चला सकते हैं।

 वही सब कार मालिकों को अपने सिलेंडर की एक्सपायरी डेट भी जरूर चेक करनी चाहिए अगर सिलेंडर पुराना हो गया है या उसकी वैधता खत्म हो गई है तो तुरंत उसको बदलवा लेना चाहिए।  इसके साथ ही सीएनजी कार की हर साल हाइड्रो टेस्टिंग करवाना भी बहुत जरूरी है ताकि कार में लीकेज और किसी तकनीकी खराबी का भी समय रहते पता चल सके।

 साथ ही सीएनजी गाड़ी के स्पार्क प्लग और एयर फिल्टर की नियमित रूप से जांच होना भी बेहद जरूरी है।  गंदा एयर फिल्टर और खराब स्पार्क प्लग  से कर की परफॉर्मेंस भी घट जाती है बल्कि यह माइलेज पर भी बहुत बुरा असर डालते हैं। समय-समय पर इन्हें साफ करवाते रहें या फिर बदलवाते रहे। 

 अगर आपके कार में आफ्टर मार्केट सीएनजी किट लगी है तो हमेशा ऑथराइज्ड सेंटर से ही सर्विस कराएं। गलत फिटिंग या वायर से छेड़छाड़ आगे चलकर बहुत बड़ी समस्या खड़ी कर सकती है।

 थोड़ी सी सावधानी बरतने से आप अपनी सीएनजी गाड़ी को सुरक्षित रखने के साथ-साथ लंबे समय तक बेहतर माइलेज भी दे सकते हैं। इसलिए इस गर्मी में इन सारी बातों का ध्यान रखें और सुरक्षित ड्राइव करें।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें