अगर आपने इंडियन एयरफोर्स में भर्ती के लिए आवेदन दे रखा है तो आपके लिए बहुत ही काम की खबर निकलकर सामने आई है जिसे जानना आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। भारतीय वायु सेवा ने तकनीकी शाखा अधिकारी केडर भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
अब उम्मीदवारों का चयन इंजीनियरिंग स्नातक योग्यता परीक्षा GATE स्कोर के आधार पर ही किया जाएगा। जिसे सामान्य सा मतलब यह है कि अब इंजीनियरिंग पास उम्मीदवारों को उनके GATE स्कोर के आधार पर सीधे वायु सेवा चयन बोर्ड AFSB की परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट किया जाएगा।
इस प्रक्रिया में अब उम्मीदवारों को प्रारंभिक लिखित परीक्षा यानी के AFCAT देने की कोई जरूरत नहीं होगी, जिस की चयन प्रकिर्या बहुत आसान और योग्यता पर आधारित हो जाएगा।
मंत्रालय ने घोषणा की है कि भारतीय वायु सेवा तकनीकी शाखा अधिकारी केडर में भर्ती के लिए एक योजना शुरू करें, जिसके तहत योग्य उम्मीदवार अपने इंजीनियरिंग में स्नातक योग्यता परीक्षा Gate स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
AFCAT और GATE दोनों से मिलेगा मौका
इस नई योजना के तहत तकनीकी शाखा में भर्ती केवल gate से नहीं होगी। Afcat परीक्षा अभी भी सभी शाखों के लिए लागू रहेगी। जिसमें तकनीकी शाखा भी शामिल की गई है। सभी उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार Afcat या Gate स्कोर दोनों में से किसी एक तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
AFCAT और GATE परीक्षा क्या है?
GATE — यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जिसे इंजीनियरिंग और विज्ञान स्नातक छात्र देते हैं। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य M. TECH /PHD में एडमिशन और PSU नौकरियों के लिए योग्यता जांचना भी होता है। अब भारतीय वायु सेवा ने तकनीकी शाखा में भर्ती के लिए भी Gate स्कोर को मैने किया है। इसमें उम्मीदवार का चयन उसके Gate स्कोर के आधार पर Afsb इंटरव्यू के लिए किया जाता है। और इसमें Afcat लिखित परीक्षा देने की कोई जरूरत नहीं होती है।
Indian Air Force में प्रतिमाह कितनी सैलरी दी जाती है?
इंडियन एयर फोर्स मैं अलग-अलग पद के हिसाब से अलग-अलग सैलरी दी जाती है। इस जॉब के लिए अधिकारियों का शुरुआती वेतन ₹56.100 से ₹95.000 प्रति माह तक दिया जाता है। वही इस जॉब के लिए एयरमैन और अग्निवीर का शुरुआती वेतन ₹30000 प्रति माह से शुरू होकर वरिष्ठ पद और अनुभव के साथ यह वेतन बढ़ते हुए ₹2,50,000 प्रति माह तक पहुंच जाता है। इसके पश्चात अधिकारियों को मूल वेतन के साथ सैन्य सेवा वेतन MSP और महंगाई भत्ता DA और मुफ्त चिकित्सा जैसी कई अन्य सुविधाएं मिलती हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें