रविवार, 10 मई 2026

पानी में गिर गया फोन? तुरंत करें ये काम, बच सकता है आपका मोबाइल।।


यह जमाना मोबाइल फोन का जमाना है। मोबाइल फोन आजकल हर एक इंसान की जरूरत बन गई है फिर चाहे वह बच्चे हों या बड़े हों या बुज़ुर्ग हों ऐसे में मोबाइल में दिक्कतें आना भी बढ़ता ही जा रहा है। खासकर जब मोबाइल बच्चों के हाथ में होता है तो उसके खराब होने का चांस सबसे ज्यादा होता है। जैसे कि मोबाइल का हैंग हो जाना या मोबाइल चलते-चलते इसकी टच का काम न करना अगर मोबाइल की टच स्क्रीन पर धोखे से पानी का हाथ लग जाए तो जब भी मोबाइल की टच काम करना बंद कर देती है और अगर मोबाइल पानी में गिर ही जाए तो मोबाइल पूरा का पूरा बंद हो जाता है।

 ऐसे में मोबाइल उधर बहुत जल्द परेशान हो जाते हैं और जब वे किसी रिपेयरिंग शॉप पर जाते हैं तो रिपेयरिंग वाले भी उन्हें बहुत ज्यादा दाम बताते हैं। अगर आप भी मोबाइल यूजर हैं तो इस खबर को पूरा पढ़िए।

 दरअसल आप मोबाइल को रिपेयरिंग शॉप पर ले जाने से पहले घर पर ही यह काम कर सकते हैं जिससे आपका समय भी बचेगा और आपके पैसे के भी बचत होगी।

 अगर आपके फोन की टच अचानक चलते-चलते रुक गई है, यह आपका फोन हैंग हो गया है कुछ भी टच करो तो काम नहीं कर रहा ऐसे में आप अपने फोन की टच हम बहुत आसान ट्रिक से सही कर सकती हैं। आप अपनी एक उंगली फोन की ऑन ऑफ बटन पर रखिये और दूसरी उंगली वॉल्यूम डाउन बटन पर रखिए  और दोनों बटन एक साथ अपनी दोनों उंगलियों से कस कर दबाइये । 10 से 15 सेकंड तक ऐसे ही दबाये रखिए आप देखेंगे की 10 से 15 सेकंड में मोबाइल वाइब्रेट करेगा जब मोबाइल वाइब्रेट करें तो उसको ऑन होने के लिए छोड़ दीजिए, मोबाइल ऑन होने के बाद आपके मोबाइल की टच चलने लगेगी क्योंकि मोबाइल हैंग होने से मोबाइल की टच काम करना बंद कर देती है जब हम दोनों बट्नों को दबाकर मोबाइल को रीस्टार्ट करते हैं तो टच चलने लगती है। और अगर आपकी टच रीस्टार्ट करने के बाद भी सही से काम नहीं कर रही या बिल्कुल भी काम नहीं कर रही तो तब आप रिपेयरिंग शॉप पर दिखाइए।



 ऐसे ही देखा जाता है कि मोबाइल पानी में गिरने के बाद बिल्कुल बंद पड़ जाता है। अगर आपका मोबाइल भी पानी में गिर जाए तो उसे पानी से निकाल कर अच्छी तरह कॉटन के कपड़े से साफ करिए। फिर उसे सूखने के लिए धूप में रख दीजिए कम से कम एक से दो दिन आप मोबाइल को धूप में रखें, आपके मोबाइल को खोलने की कोशिश नहीं करनी है उसे बंद ही रहने दे, जब आपको लगे कि मोबाइल पूरी तरह से सूख गया है। मोबाइल के अंदर का पानी और सीलन भी अच्छे से सूख गई है। तब आप मोबाइल को ऑन करें, बहुत सारे केसेस में ऐसा करने से मोबाइल सही ढंग से ऑन हो जाता है। अगर ऐसा करने के बाद भी आपका मोबाइल फोन ना हो  तो फिर आप उसकी रिपेयरिंग शॉप पर दिखाएं।

 यह कुछ आसान सी ट्रिक ट्राई कर के आप अपना समय और पैसा दोनों बचा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें