साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अब हैकर्स लोगों को स्मार्टफोन को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र में एक 78 साल की बुज़ुर्ग महिला का फोन हैक कर अपराधियों ने उसके बैंक खाते से करीब 25 लख रुपए उड़ा दिए। इस घटना ने मोबाइल सिक्योरिटी को लेकर बड़ी चिंता खड़ी कर दी है।
इस मामले में आपको कुछ एक्सपर्ट की सलाह भी जानी चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपका फोन अचानक अलग तरह से बर्ताव करने लगे तो यह हैकिंग के संकेत हो सकते हैं।
हम आपको ऐसे ही 10 संकेतों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको तुरंत ध्यान देना होगा।
- जैसे फोन की बैटरी तेरी से खत्म होना यानि के बिना इस्तेमाल की यही बैटरी बहुत तेजी से खत्म हो रही हो।
- फोन का जरूरत से ज्यादा गर्म होना यानी अगर आपका फोन रखे रखे जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है बिना इस्तेमाल के तो यह भी एक हैकिंग का संकेत हो सकता है।
- बिना वजह ही पॉप अप विज्ञापन आना आपका फोन में अचानक ही बहुत सारे पॉप अप और विज्ञापन आने लगे हैं तो यह संकेत भी हैकिंग का सबूत है।
- अचानक मोबाइल में अनजान एप्स देखना जैसे कि अपने मोबाइल में कोई ऐप डाउनलोड नहीं किया हो फिर भी वह एप्स आपके मोबाइल में खुद डाउनलोड हो जाए यह भी हैकिंग का सबूत है।
- डाटा बहुत तेजी से खत्म होना मोबाइल में बिना इंटरनेट इस्तेमाल की यही डाटा तेजी से खत्म होने लगे तो यह भी है हैकिंग हो सकती है।
- कॉल और मैसेज अपने आप भेजे जाना कॉल और मैसेज खुद ही खुद अगर आपके फोन में सेंड हो रहे हैं तो यह भी हैकिंग हो सकती है।
- फोन अगर अचानक से स्लो हो गया है तो आपका फोन हैक हो सकता है।
- अगर आपके फोन की स्क्रीन खुद ऑन ऑफ हो रही है तो इसमें भी फोन हैक हो सकता है।
- बैंकिंग ऐप्स में संदिग्ध गतिविधियां दिखना भी हैक होने का सबूत है।
- बैंकिंग ऐप्स का पासवर्ड अपने आप बदल जाना तथा कैमरा और माइक अपने आप ऑन होने का मतलब भी फोन हैक हो जाना है।
इस मामले में आपको साइबर एक्सपर्ट की राय भी जानी होगी। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि अनजान लिंक पर क्लिक करने से और फर्जी ऐप डाउनलोड करने से भी या फिर ओटीपी शेयर करने से भी ऐसे फ्रॉड का खतरा लगातार बढ़ जाता है।
इस तरह के इस फ्रॉड से बचने के लिए हमेशा फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट रखना चाहिए। केवल भरोसेमंद प्लेटफार्म जैसे Google play store या Apple store से ही एप्स डाउनलोड करना चाहिए। मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें और किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर अपनी बैंकिंग की जानकारी शेयर ना करें।
अगर आपको भी अपना फोन हैक होने का शक है तो तुरंत अपने फोन का इंटरनेट बंद कर दें, अपनी बैंक अकाउंट ब्लॉक करवाएं, पासवर्ड बदलें ,और साइबर क्राइम की वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करें। यह हेल्पलाइन नंबर *1930* पर कॉल करें। समय रहते सतर्क रहना ही इस फ्रॉड से बचने का सबसे बेहतर तरीका है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें