बुधवार, 13 मई 2026

अब कोई नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज! Apple-Google ने शुरू किया End-to-End Encryption।।

 

अगर आप भी एप्पल और google के चाहने वालो मे से हैँ तो आपके लिए एक अच्छी खबर निकल कार सामने आई है। गूगल और एप्पल ने आज से ही रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज मैसेजिंग के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन शुरू कार दिया है। जिससे एंड्राइड और आई फोन उपभोक्ताओं के बीच चैट डिफॉल्ट रूप से सुरक्षित हो जायगी। क्यूंकि कम्पनी ने end-to-end encryption (E2EE) रोल आउट शुरू कार दिया है। इसका सीधा मतलब ये है की आपके मेसेज सिर्फ भेजनें वाले और मेसेज रिसीव करने वाले ही पढ़ सकेंगे और कोई तीसरा व्यक्ति आपके मेसेज नहीं पढ़ सकता है।

 पहले जब भी एप्पल यूजर एंड्रॉयड पर मैसेज भेजते थे तो कई बार बातचीत लीक होकर SMS/MMS या सामान्य RCS पर चली जाती थी जिसमें iMessage जैसी मजबूत सिक्योरिटी नहीं मिल पाती थी। लेकिन खुशी की खबर यह है  गूगल और एप्पल के रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज मैसेजिंग के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन शुरू करने से यह समस्या बिल्कुल खत्म हो गई है। गूगल और एप्पल ने मिलकर RCS को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया है। 

 यह फीचर फिलहाल beta phase रोल आउट हो रहा है इसे इस्तेमाल करने के लिए आईफोन यूजर्स के पास iOS 26.5 होना जरूरी है वही एंड्रॉयड यूजर्स के पास Google Messages का लेटेस्ट वर्जन होना जरूरी है।

 अगर आपकी चैट encrypted होंगी तो आपको चैट में एक lock आइकॉन दिखाई देगा जिससे आपको यह पता चल जाएगा की बातचीत पूरी तरह सुरक्षित है।

RCS पहले से ही SMS  की तुलना में ज्यादा बेहतर फीचर देता है जैसे की हाई क्वालिटी फोटो/वीडियो, पढ़े गए संदेश की पुष्टि टाइपिंग के संकेत बेहतर ग्रुप चैट का अनुभव।

अब एन्क्रिप्शन के जुड़ने के बाद, आईफोन और एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के बीच चैटिंग पहले से अधिक सुरक्षित और आसान हो जाएगी। 

 यह अपडेट आईफोन और एप्पल के उन यूजर्स के लिए बड़ी राहत बनकर आया है जो अलग-अलग प्लेटफार्म होने की वजह से मैसेज शेयर करने से घबराते थे। अब आईफोन और एंड्रॉयड यूजर के बीच चैटिंग ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें