क्या आप जानते हैं साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार और जनता द्वारा चुने गए नेता जो अब मुख्यमंत्री भी बन चुके हैं Thalapathy Vijay एक बार फिर से चर्चा में बने हुए हैं। लेकिन इस बार चर्चा मे उनकी कोई फिल्म या कोई भाषण नहीं है बल्कि उनकी लग्जरी कारों का कलेक्शन है जिसने बड़े-बड़े स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है। उनके पास ऐसी लग्जरी कारों का कलेक्शन मौजूद है जिन्हें देखकर किसी का भी ध्यान उन पर टिक जाए।
सूत्रों के मुताबिक उनके गेराज में कई महंगी और लग्ज़री गाड़ियां मौजूद हैं इस लिस्ट में BMW i7 प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार भी मौजूद है जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। इसके अलावा भी उनके पास Mercedes-Benz GLE, Rolls-Royce Ghost और Mini Cooper जैसी लग्ज़री कारे मौजूद है।
अच्छी बात यह है कि करोड़ों की लग्जरी कारों के बीच Thalapathy Vijay Maruti Suzuki Swift जैसी आम कार भी मौजूद है। जिससे उनके बड़े दिल का पता चलता है कि वह अपनी चीजों को कितनी वैल्यू देते हैं। और यही बात उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। क्योंकि इतना बड़ा सुपरस्टार होने के बावजूद भी उनका यह सिंपल और सदा अंदाज आम लोगों को उनसे कनेक्ट करता है।
अपनी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में देने के बाद अब Thalapathy Vijay राजनीति में भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में उनकी लाइफ स्टाइल और कार भी कलेक्शन भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके फैंस का कहना है कि विजय थलापति सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी सुपरस्टार है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें