Maruti Swift
मारुति की ओर से हेचबैंक सेगमेंट में स्विफ्ट कार को ऑफर किया जाता है। कंप्यूनी की और से ऑफर की जाने वाली ये कार सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में शामिल है। इस कार को AIIके मुताबिक 1 लीटर पेट्रोल में 25.75 तक चलाया जा सकता है। ये माइलेज इसके AMT वेरिएंट से मिलती है। मैन्युअल वेरिएंट के साथ ये 24.8 किलोमीटर तक की माइलेज दे सकती है।
Maruti Celerio
मारुति की ओर से सेलेरियो को भी हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस कार को भी पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी में भी ऑफर किया जाता है। अपनी बेहतरीन माइलेज की वजह से भी यह कार काफी लोगों की पसंदीदा कार है। इसे 1 लीटर पेट्रोल में 26 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। यह माइलेज इसके मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ मिलती है।
Honda City E HEV
होंडा की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर सिटी की बिक्री की जाती है। इस कार को हाइब्रिड तकनीक के साथ भी ऑफर किया जाता है। अगर आपको ज्यादा माइलेज और आराम वाली कार चाहिए तो होंडा सिटी का हाइब्रिड वर्जन आपको 1 लीटर पेट्रोल में 27. 5 किलोमीटर तक की माइलेज दे सकता है।
Toyoyta Hyryder
टोयोटा की ओर से भारत में हाईराइड की बिक्री बहुत ज्यादा की जाती है। मिड साइज सेगमेंट की इस एसयूवी को हाइब्रिड तकनीक के साथ भी ऑफर किया जाता है। यह कर आपको 1 लीटर पेट्रोल में 27.97 माइलेज देती है।
Maruti Victoris
मारुति की ओर से 2025 में ही विक्टोरिस को लांच किया गया है। यह एसयूवी 1 लीटर पेट्रोल में 28.65 किलोमीटर तक की माइलेज देती है। यह माइलेज इसके हाइब्रिड वेरिएंट से मिल सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें