मंगलवार, 19 मई 2026

DPCC Vacancy: युवाओं के लिए शानदार अवसर! DPCC में तकनीकी और वैज्ञानिक प्रशिक्षु भर्ती, जल्द करें आवेदन।।

 

 अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यकीनन आप मौका की तलाश में रहते होंगे। अगर आप दिल्ली से हैं तो यह जॉब नोटिफिकेशन आपके लिए है। 

 दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति DPCC पर्यावरण विभाग दिल्ली सरकार ने सविंदा आधार पर 150 तकनीकी  B.E./B.Tech और वैज्ञानिक MSc प्रशिक्षु पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन निकले हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dpcc.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदो की संख्या 

 अनुसूचित जाति एस सी -22 पद 

 अनुसूचित जनजाति एस टी -11 पद 

 ओबीसी एनसीएल दिल्ली -40 पद 

 ईडब्ल्यूएस आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग -15 पद 

 अंगरक्षित यू आर-62 पद 

 कुल मिलाकर 150 पदों के लिए आवेदन निकल गए हैं।

 कौन कर सकता है आवेदन?

DPCC भर्ती 2026 में दो प्रकार के प्रशिक्षु पद शामिल है।एक तकनीकी और दूसरा वैज्ञानिक इन दोनों अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई है।

 तकनीकी प्रशिक्षु पद के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री बीई/बी.टेक होना अनिवार्य है।

 वैज्ञानिक प्रशिक्षु पद के लिए स्नातकोत्तर डिग्री एम.एससी. होना अनिवार्य है।

 डीपी सी सी 2026 भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पूर्णकालिक नियमित कोर्स में प्रथम शैली First Class में पास होना अनिवार्य है। 

 इसके अलावा केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने वर्ष 2023 या उसके बाद अपनी परीक्षा पास की हो।

 इस परीक्षा में गेट / नेट (2023, 2024, 2025 या 2026) उत्तीर्ण उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

 क्या रहेगी प्रशिक्षण अवधि?

 डीपी सी सी भारती 2026 में चुने गए प्रशिक्षुओं को शुरुआत में 6 महीने के लिए रखा जाएगा। अगर उनका काम अच्छा होता है और आवश्यकता रहती है तो उनकी अवधि बढ़ाकर अधिकतम तीन साल तक की जा सकती है। यह अवधि 6 6 महीनों के चरणों में बढ़ाई जाएगी।

 कैसे करें आवेदन?

 सभी उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dpcc.delhi.gov.in जाना होगा।

अब होमपेज पर “Recruitment/Vacancy” सेक्शन पर क्लिक करें। 

अब DPCC Trainee Recruitment 2026 आवेदन लिंक को खोलें।

 ऑनलाइन आवेदन फार्म को ध्यान पूर्वक भरे।

 सभी आवश्यक  दस्तावेज जैसे डिग्री,फोटो,सिग्नेचर आदि को अपलोड करें।

 यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो उसका ऑनलाइन भुगतान करें। 

 फिर फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखले।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें