अगर आप भी बलिया जिले में रहते हैं और एक अच्छी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए यूपी के बलिया शहर से एक बहुत अच्छा नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। दरअसल बलिया में सेवायोजन कार्यालय की ओर से 2 जून को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला बलिया के सटनी सराय स्थित तारा निवास गली भ्रगु आश्रम परिसर में आयोजित किया जाएगा।
आयोजक निदेशक सेवायोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश पर किया जा रहा है। आयोजकों का यह भी कहना है, 2025 के मुकाबले इस बार रोजगार मेलों की संख्या ज्यादा से ज्यादा बढ़ाई जा सकती है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा लाभान्वित हो सके।
इस रोजगार मेले में प्राइवेट सेक्टर की कंपनी EndsAnd बैंक भाग लेगी। कंपनी लोन ऑफीसर के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी। इन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को ₹15000 की सैलरी के साथ प्रोत्साहन राशि, वाहन और ईंधन खर्च, पीएफ जैसी सुविधाएं भी प्रदान करेगी।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य :
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट तय की गई है। चयन प्रक्रिया इंटरव्यू के माध्यम से पूरी की जाएगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती बलिया, मऊ,और गाजीपुर सहित विभिन्न स्थानों पर की जाएगी।
रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य:
इस मेले में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। https://sewayojan.up.nic.in/
दिए गए लिंक के माध्यम से आप सेवायोजन की वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर ही आपको रोजगार मेला का विकल्प दिख जाएगा, जब आप उस पर क्लिक करेंगे तो लॉगिन वाला पेज खुलकर आपके सामने आ जाएगा। मांगी गयी लॉगिन डिटेल में आप अपना ईमेल और मोबाइल नंबर भर कर लॉगिन कर सकते हैं, और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
सेवायोजन विभाग के अनुसार आवेदन की पूरी प्रक्रिया पोर्टल के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज :
इस मेले में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपनी इंटरमीडिएट की मार्कशीट. सी वी, आधार कार्ड, पेन कार्ड आदि दस्तावेज साथ लेकर आने हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें