गुरुवार, 11 जून 2026

GSRTC Recruitment 2026: गुजरात में सरकारी नौकरी की बहार! कंडक्टर और ड्राइवर के 8917 पदों पर निकली सीधी भर्ती, देखें डिटेल्स।।


अगर आप गुजरात में रहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में है तो आपके लिए बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। दरअसल गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम GSRTC ने कंडक्टर और ड्राइवर के लिए 8917 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें कंडक्टर के लिए 4318 और ड्राइवर के लिए 4599 पद के लिए भर्ती निकाली गई है। इस पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 जून 2026 से शुरू हो गई है। और इसकी आखिरी तारीख 5 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।


 कंडक्टर के लिए कैटिगरी वाइज वेकेंसी :

कंडक्टर के लिए कैटिगरी वाइज वेकेंसी
कैटिगरी पदों की संख्या
सामान्य1562 पद
ईडब्ल्यूएस768 पद
SEBC565 पद
SC308 पद
ST278 पद
पूर्व सैनिक431 पद
PWED90 पद
अन्य316 पद
ड्राइवर के लिए कैटिगरी वाइज वेकेंसी
कैटिगरी पदों की संख्या
सामान्य1385 पद
ईडब्ल्यूएस681 पद
SEBC711 पद
SC329 पद
ST350 पद
पूर्व सैनिक459 पद
अन्य684 पद

  शैक्षणिक योग्यता :

 GSRTC  कंडक्टर और ड्राइवर पद के लिए  उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है । उम्मीदवार को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना अनिवार्य है। आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के पास RTO का वैलिड कंडक्टर लाइसेंस होना जरूरी है। 

 शारीरिक योग्यता:

पुरुष 

 न्यूनतम हाइट: 162 सेमी 

 ST कैटिगरी के पुरुष के लिए: 160 सेमी 

महिला :

 न्यूनतम हाइट: 158 सेमी 

आयु सीमा :

  •  ड्राइवर के पत्र पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 25 साल होना अनिवार्य है।
  •  कंडक्टर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 18 साल होना अनिवार्य है।
  •  सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 साल है।
  •  आयु की गणना 5 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • ST/SC/SEBC/EWS पुरुष के लिए अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
  •  और महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है।


 आवेदन शुल्क:

 सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹300 + जीएसटी आवेदन शुल्क रखा गया है  ।

 अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति SEBC EWS पूर्व सैनिक दिव्यांग और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए ₹200 + जीएसटी आवेदन शुल्क रखा गया है।

 सिलेक्शन की प्रक्रिया:

  •  सबसे पहले आवेदन करने वाले  सभी उम्मीदवारों का रिटन एग्जाम लिया जाएगा।
  •  रिटन एग्जाम में पास कैंडिडेट को ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए बुलाया जाएगा।
  •  उसके बाद ड्राइविंग टेस्ट में पास उम्मीदवारों का डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा।
  •  फिर सभी चयनित उम्मीदवारों का फाइनल इंटरव्यू लिया जाएगा।

सैलरी :

 इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को  ₹22,000 से लेकर 28,000 रुपए तक की प्रतिमाह सैलेरी दी जाएगी।

 और उम्मीदवारों को अन्य अलाउन्स का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। 

 आवेदन प्रक्रिया:

  •  इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। 
  •  फिर दिए गए आवेदन लिंक से आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  •  फॉर्म में मांगे गए सभी  जरूरी डॉक्यूमेंट अच्छे से स्कैन करके अपलोड करें।
  •  सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद ऑनलाइन ही आवेदन शुल्क जमा करें।
  •  आवेदन शुल्क जमा करने के बाद ध्यान से चेक करके फॉर्म को सबमिट कर दें और फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।

1—आधिकारिक वेबसाइट का लिंक 

2—ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक 







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

GSRTC Recruitment 2026: गुजरात में सरकारी नौकरी की बहार! कंडक्टर और ड्राइवर के 8917 पदों पर निकली सीधी भर्ती, देखें डिटेल्स।।

अगर आप गुजरात में रहते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में है तो आपके लिए बहुत अच्छा जॉब नोटिफिकेशन निकाल कर सामने आया है। दरअसल गुजरात राज्य सड...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें