गुरुवार, 11 जून 2026

बिना परीक्षा दिए सीधे बनें सरकारी अफसर! FSSAI में निकली सीधी भर्ती, सैलरी ₹2 लाख से ज्यादा।।


अगर आप भी एक ऐसी सरकारी नौकरी के इंतजार में है, जिसमें बिना कोई परीक्षा दिए ही सीधा सिलेक्शन हो जाए तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल FSSAI फुल फॉर्म है FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India ने  सरकारी अफसर बनने का एक बेहतरीन मौका पेश किया है।

 

 दरअसल बात यह है कि FSSAI ग्रुप A, B,  और C के लिए विभिन्न खाली पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत FSSAI 15 खाली पदों को भरने जा रही है। जिनका विवरण नीचे दिया गया है।


पदो का विवरण संख्या
जॉइंट डायरेक्टर 3 पद
मैनेजर आईटी 2 पद
जूनियर अस्सिटेंट ग्रेड 2 10 पद

सबसे अच्छी बात यह है कि यह भर्ती रेगुलर बेसिस पर नहीं है,  बल्कि यह भारतीय डेपुटेशन और शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। शुरुआत में चयनित कैंडिडेट का कार्यकाल पोस्ट के अनुसार केवल 1 से 3 साल तक का रह सकता है।

 महत्वपूर्ण तारीखे :

 आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख 6 जून 2026

 आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 जून 2026 

 शैक्षणिक योग्यता:

 इस भर्ती में अलग-अलग पदों पर अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है।

 जॉइंट डायरेक्टर— इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ MBA, Low या फिर फूड  टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी जैसे विषयो में डिग्री होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों का सरकारी या रिसर्च सेंटर में वर्किंग अनुभव होना अनिवार्य है.

मैनेजर IT — इस पद में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास B-Tech, M-Tech या MCA की डिग्री होना अनिवार्य है।

जूनियर अस्सिटेंट ग्रेड 2— इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। अगर उम्मीदवारों को कंप्यूटर टाइपिंग आती है तो यह उनके लिए बड़ा प्लस प्वाइंट साबित होगा।

 आयु सीमा :

FSSAI ने आवेदन करने के लिए अधिकतम उम्र सीमा 56 वर्ष निर्धारित की है। यानी के अनुभवी और सीनियर लोग भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सैलरी :

 सैलरी के हिसाब से भी यह भर्ती बेहद महत्वपूर्ण है। यह  उन उम्मीदवारों को टारगेट करती है जो हाई सैलेरी पर जॉब करना चाहते हैं।  FSSAI चयन होने पर उम्मीदवारों को उनकी पोस्ट और ग्रेड के आधार पर आकर्षक सैलरी पैकेज दिया जाएगा। जो लगभग ₹2.08 लाख प्रति माह तक जाता है।

 आवेदन प्रक्रिया:

  •  इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को FSSAI आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जो कि आप इस लिंक के जरिए जा सकते हैं। 
  •  वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए Jobs@FSSAI पर क्लिक करें। 
  • FSSAI आधिकारिक वेबसाइट पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर करियर पोर्टल पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
  •  फार्म में मांगे गए सभी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड,पैन कार्ड,आदि  सभी जानकारियां ध्यान से भरे और फॉर्म को सबमिट कर दे।
  •  फोम का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखलें।

FSSAI की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक यहां देखें।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

बिना परीक्षा दिए सीधे बनें सरकारी अफसर! FSSAI में निकली सीधी भर्ती, सैलरी ₹2 लाख से ज्यादा।।

अगर आप भी एक ऐसी सरकारी नौकरी के इंतजार में है, जिसमें बिना कोई परीक्षा दिए ही सीधा सिलेक्शन हो जाए तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल FSSAI फुल फ...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें