B.Tech के बाद सरकारी नौकरी:
12वीं कंप्लीट करने के बाद छात्र बीटेक इसलिए पसंद करते हैं ताकि उन्हें कॉलेज के कैंपस प्लेसमेंट में एक अच्छा पैकेज मिल सके। हालांकि इनमें से बहुत सारे छात्र केंपस प्लेसमेंट से बहुत दूर ही रह जाते हैं। और जब ना मिल पाने की वजह से निराश होने लगते हैं। हम अपनी पोस्ट में आपको ऐसी पांच सरकारी नौकरियों के बारे में बताएंगे जो बीटेक करने के बाद आसानी से हासिल की जा सकती है।
साइबर सिक्योरिटी जॉब :
जिस तरह से डिजिटल दुनिया का विस्तार हो रहा है वैसे ही साइबर क्राइम भी बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी हालात को देखते हुए छोटी बड़ी सभी कंपनियां साइबर सिक्योरिटी को लेकर कई महत्वपूर्ण पोस्ट पर हायरिंग करती रहती हैं। अब सरकारी संस्थाओं और विभागों में भी साइबर सिक्योरिटी की पोस्ट पर भर्ती होती है।
साइबर सिक्योरिटी का काम मुख्य रूप से कंपनी के डेटा को सुरक्षित करना होता है। सरकारी विभागों में सिक्योरिटी इंजीनियर, सिक्योरिटी टेस्टिंग इंजीनियर, और फॉरेंसिस्ट जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भर्तियां की जाती हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो DRDO नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) और C-DAC जैसे सरकारी संस्थान आए दिन वैकेंसी निकलती रहती हैं।
बिजली विभाग में इंजीनियर:
सभी प्रदेशों में अक्सर बिजली विभागों में इंजीनियरों की भर्ती निकलती रहती है। जैसे बिहार में स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड BSPHCL की तरफ से जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर पदों पर भारतीय की जाती हैं। इसी तरह उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड UPPCL बिजली विभाग में कई बड़े-बड़े पदों पर भर्तियां निकलती रहती हैं।
रेलवे में BTech वालों को अवसर :
भारतीय रेलवे दुनिया में सबसे ज्यादा नौकरी देने वाली सबसे बड़े सरकारी विभागों में से एक है। भारतीय रेलवे में अक्सर बड़ी संख्या में भर्तियां निकलती ही रहती हैं। ग्रुप B और ग्रुप C जैसे पदों पर बीटेक होल्डर के लिए नौकरी पाने का मौका होता है। भारतीय रेलवे के अधीन आने वाली सरकारी कंपनियां इंजीनियरों की भर्ती निकलती रहती हैं इनमें रेल लैंड डेवलपमेंट ऑथोरिटी (RLDA), और रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) तथा सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) जैसे बड़ी कंपनियों के नाम शामिल है।
ISRO और DRDO में करियर बनाने का सुनहरा अवसर:
मॉडर्न साइंस और रिसर्च के क्षेत्र में काम करने वाले सरकारी संस्थानों में भी इंजीनियर के पदों पर भर्तियां होती हैं। इसमें इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन ISRO, और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन DRDO, मुख्य रूप से शामिल है। इन सब संस्थानों में बीटेक कंप्यूटर इंजीनियर से लेकर मैकेनिकल इंजीनियर तक को नौकरी पाने का अवसर मिलता है।
SSC JE भर्ती परीक्षा:
केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले मंत्रालयों और सरकारी विभागों में खाली पदों के लिए भर्तियां SSC द्वारा पूरी कराई जाती है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC की तरफ से जूनियर इंजीनियर की भर्ती हर साल निकलती रहती है। इस परीक्षा के माध्यम से हजारों पदों पर भर्तियां कराई जाती हैं।
सरकारी संस्थानों विभागों सिर्फ इतने ही नहीं बल्कि बहुत सारे मोके के होते हैं, जिन पर बीटेक छात्रों के पास नौकरी पाने का चांस होता है। कुछ सरकारी कंपनियां इस प्रकार हैं जैसे BHEL, CWC, MTNL, BSNL, NALCO भी इंजीनियर के पदों पर भर्तियां निकालती रहती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें