सोमवार, 18 मई 2026

UP Education Vacancy 2026: TGT-PGT समेत 23 हजार+ पदों पर भर्ती जल्द, युवाओं के लिए बड़ा मौका।।


 सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए उत्तरप्रदेश से एक बहुत बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यह खबर उन् युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है जो काफी समय से उत्तर प्रदेश के विद्यालय में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। दरअसल राज्य में लंबे समय से अटकी हुई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर अब जोर दिया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने  सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में  खाली पड़े हुए 23,213 पदों का ब्यौरा Uttar Pradesh Education Service Selection Commission भेजा गया है। 

 मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में कई बड़े-बड़े पद शामिल हैं।

1,502 प्रधानाचार्य पद 

1,003 प्रधान अध्यापक पद 

2,705 PGT प्रवक्ता पद

16,114 TGT पद शामिल है।

 इसके अलावा 1,889 सहायक अध्यापक के पद भी खाली बताए गए हैँ। अगर आप भी लंबे समय से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बहुत सुनहरा मौका है।

 बताया जा रहा है कि इन खाली पदों की जानकारी ई-अधियाचन पोर्टल पर अपडेट की जा रही है। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद Uttar Pradesh Education Service Selection Commission भर्ती विज्ञापन जारी कर सकता है। तो बस सारी उम्मीदवार अपनी तैयारी पूरी रखें ताकि जैसे ही उत्तर प्रदेश सरकार विज्ञापन जारी करें आप वैसे ही आवेदन कर सकें।  हलना के अभी आवेदन जारी होने की तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन खुशी की खबर यह है कि उम्मीदवारों का इंतजार बहुत जल्द खत्म हो सकता है।

कौन कर सकेगा आवेदन?

 इस प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यता तय की गई है। 

PRT: 12वीं/ग्रेजुएशन + BTC/D.El.Ed/B.Ed + UPTET/CTET

TGT: ग्रेजुएशन + B.Ed

PGT: संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन + B.एड

 सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक अपडेट के लिए Uttar Pradesh Basic Education Department और संबंधित भारती पोर्टल पर नजर बनाए रखें।  https://sewayojan.up.nic.in/

 क्योंकि उत्तर प्रदेश में अब शिक्षकों की भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग के माध्यम से की जाएगी। जो की TGT PGT और प्राथमिक स्तर की भर्तियों का आयोजन करेगा। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें