अगर आप भी उत्तराखंड से हैं,और अभ्यर्थी हैं,और प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेते रहते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। क्योंकि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे,अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर यह है,कि आयोग ने सूचना व्यवस्था को और ज्यादा सरल तेज और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से UKPSC मित्र नाम से एक नया मोबाइल ऐप शुरू किया है।
जिसके जरिया अभ्यर्थी अब आयोग के विभिन्न परीक्षाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सीधे अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त कर सकते हैं।
UKPSC के अधिकारियों की माने तो अब तक परीक्षाओं से संबंधित सभी सूचनाओं आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती थी। कई बार वेबसाइट पर नजर रखना अभ्यर्थियों के लिए मुश्किल हो जाता था। इसी समस्या को देखते हुए यह मोबाइल एप तैयार किया गया है, ताकि अभ्यर्थियों तक समय पर सही सूचना पहुंच सके और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
परीक्षा तिथि प्रवेश पत्र और परिणाम की जानकारी मोबाइल उपलब्ध होगी:
UKPSC मित्र एप के जरिए अभ्यर्थी परीक्षा कार्यक्रम, प्रवेश पत्र, जारी होने की सूचना, परिणाम,साक्षात्कार, से जुड़ी जानकारी और अन्य दिशा निर्देश आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी UKPSC मित्र मोबाइल एप्लीकेशन प्ले स्टोर डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग का कहना है कि अप अभ्यर्थियों और आयोग के बीच बेहतर संवाद का माध्यम बनेगा।
सूचना संदेश मिलेंगे तुरंत :
आयोग की वेबसाइट पर जाने जारी होने वाली महत्वपूर्ण सूचनाओं,घोषणाएं,और बदलाव, अब सीधे अभ्यर्थियों मोबाइल पर पहुंचेंगे। इससे किसी जरूरी सूचना के छूटने की संभावना कम होगी। परीक्षा तिथि, प्रवेश पत्र, परिणाम, साक्षात्कार, और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ी जानकारी तुरंत ही संदेश के माध्यम से भेजी जाएगी। जिससे कि अभ्यर्थी हर अपडेट से जुड़े रहें।
वीडियो और तस्वीरों के माध्यम से भी मिलेगी जानकारी:
आयोग ने घोषणा की है कि अप में महत्वपूर्ण सूचनाओं वीडियो और चित्रों के दरिया भी साझा किए जाएंगे। इससे जानकारी को सरल और प्रभावी तरीके से समझने में सुविधा मिलेगी। मोबाइल एप आयोग और अभ्यर्थियों के बीच सीधा और भरोसेमंद संवाद स्थापित करेगा। जिस की सूचनाओं का आदान-प्रदान ज्यादा पारदर्शी और तेज होगा।
UKPSC मित्र एप को यूजर फ्रेंडली बनाया गया है। अभ्यर्थी कहीं से भी और किसी भी समय भर्ती संबंधी जानकारियां आसानी से हासिल कर सकते हैं।
अशोक कुमार पांडे सचिव उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का कहना है कि अभ्यर्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यह पहल की गई है। डिजिटल माध्यम से बढ़ते उपयोग के बीच यह एक परीक्षा संबंधित सूचनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से अभ्यर्थियों तक पहुंचने में मदद करेगा। अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर से यूकेपीएससी मित्र एप डाउनलोड कर इसका लाभ उठा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें