अगर आपका भी सपना है कि आप खुद का एंड्रॉयड ऐप बनाएं। और अपने एंड्रॉयड एप के करिए आप बहुत सारी पैसे कमाए। तो आपके सपनों को पूरा करने के लिए गूगल की तरफ से एक नया नोटिफिकेशन जारी हुआ है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि एंड्राइड ऐप बनाना अब सिर्फ प्रोफेशनल डेवलोपर्स की सीमित नहीं रहेगा गूगल ने अपने वार्षिक इवेंट गूगल I/O 2026 में आई स्टूडियो के लिए नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिनकी मदद से अब कोई भी व्यक्ति कुछ मिनट में अपना खुद का एंड्रॉयड एप तैयार कर सकता है। ए आई आधारित यह सिस्टम एप डेवलपमेंट को आसान तेज और ज्यादा प्रोफेशनल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
तकनीकी दुनिया में ए आई रोज नए चमत्कार कर रहा है। अब यह कोडिंग और एप डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी कदम रख चुका है। मंगलवार को आयोजित हुआ गूगल I/O 2026 इवेंट में कंपनी ने यह बड़ा ऐलान करके सबको चौंका दिया।
गूगल ने अपने वेब बेस्ड प्लेटफॉर्म गूगल ए आई स्टूडियो में एक नया फीचर जोड़ा है। इसकी मदद से अब आप सीधे नेटिव एंड्रॉयड एप बना सकते हैं। जो काम पहले हफ्तों का समय और बहुत भारी भरकम कोडिंग मांगता था वह अब बस कुछ ही मिनट में पूरा हो जाएगा।
किसके लिए है यह नया टूल
गूगल के मुताबिक यह टूल सभी के लिए लाया गया है। अगर आप एक अनुभवी डेवलपर हैं और किसी नए आइडिया का जल्दी प्रोटोटाइप प्रोटोटाइप तैयार करना चाहते हैं, तो यह आपकी बहुत काम आएगा। वहीं अगर आप नॉन टेक्निकल इंसान हैं और जिंदगी में पहली बार ऐप बना रहे हैं, तो भी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस वेब बेस्ड तोल के जरिए गूगल ने Cursor, Replit, Lovable और Claude Code जैसे आई डेवलपमेंट टूल्स को सीधे टक्कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें