शुक्रवार, 8 मई 2026

₹7,999 में लॉन्च हुआ itel A100C स्मार्टफोन, 90Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगा दमदार फीचर्स



बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए itel ने भारत में अपना नया itel A100C लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन की शुरुआती कीमत ₹7,999  रखी है। कम बजट में यह स्मार्टफोन शानदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और मजबूत डिजाइन के साथ आता है।


फोन में 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz refresh rate सपोर्ट करती है। इससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस काफी स्मूद होगा। साथ ही फोन को Military Grade Certification मिला है, जिससे इसकी मजबूती बढ़ जाती है।


फोटोग्राफी के लिए इसमें  8MP रियर कैमरा और  5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो डेली यूज और वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक माना जा रहा है।


इस स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी  दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। फोन में 10W चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।


स्टोरेज की बात करें तो इसमें  3GB/4GB RAM और 64GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।


अगर आपका बजट ₹8,000 से कम है और आप एक नया फीचर-पैक स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो itel A100C आपके लिए अच्छा विकल्प

 हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें