अगर आपने भी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भारती के लिए परीक्षा दी थी और अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो SSC ने हाल ही में दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट के जारी होने की घोषणा कर दी है। जिन भी उम्मीदवारों ने दिल्ली पुलिस की इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दी है, वह उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। ssc.gov.in
रिजल्ट के साथ ही दिल्ली पुलिस HCS महिला- पुरुष की कैटिगरी वाइज कट-ऑफ भी जारी की गई है। दिल्ली पुलिस ओपन पुरुष कैटेगरी में कट-ऑफ 82 के पार गई है। तीनों में केवल कुछ ही पॉइंट का अंतर है। वहीं महिलाओं की कट-ऑफ जनरल -ओबीसी श्रेणी मैं 75 से ज्यादा गई है।
दिल्ली पुलिस एचसीएस रिजल्ट 2026:
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल की है भर्ती 500 से अधिक पदों के लिए चल रही है। इसमें पुरुष के 341 और महिला के 169 पद भरे जायेंगे। इन पदों के लिए SSC ने 7 जनवरी से 12 जनवरी तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया था। तभी से उम्मीदवारों को रिटन एग्जाम के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। जिन भी उम्मीदवारों ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल की सरकारी नौकरी के लिए रिटन एग्जाम को पास कर लिया है वह अब अगले चरण में PE&MT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्किल टेस्ट में भाग ले सकते हैं।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल के रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए गए हैं। महिला पुरुष चयनित उम्मीदवारों के नाम और अपना रिजल्ट देखने के लिए आप नीचे दिए बताए गए तरीके को स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर सकते हैं।
सबसे पहले स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज में मौजूद रिजल्ट सेकशन में जाएं।
आपके सामने Head Constable (Ministerial) in Delhi Police Examination, 2025 – Male (Open) Candidates qualified for PE and MT/ DV/ Trade Test (Skill Test)'की 3 लिस्ट नजर आएँगी।
आप इसके सामने रिजल्ट वाले टेब पर जैसे ही क्लिक करेंगे आपके सामने पूरी पीडीएफ खुलकर आ जाएगी।
अब आप ctrl+F दबाकर अपना नाम सर्च कर सकते हैं।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल कट-ऑफ 2026 :
आप नीचे देख सकते हैं कि दिल्ली पुलिस मिनिस्टीरियल हेड कांस्टेबल ओपन पुरुष कैटेगरी की कट-ऑफ तीन कैटेगरी में 82 से ऊपर हैं।
कैटेगिरी पुरुषओपन पुरुष(ईएसएम) महिला
(EWS)— 82.45562, 30.28231, 75.97928,
एससी— 75.80478, 30.11386, 65.79382,
एसटी— 75.23629 , 30.52567, 66.18663,
ओबीसी— 82.23493 , 54.24541, 74.78426,
अनारक्षित— 82.68883, 54.24541 , 75.97928,
ओएच, — 54.29567, --- 30.70125,
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के अगले चरण के लिए ओपन पुरुष कैटेगरी में 4288 कैंडिडेट को सिलेक्ट किया गया है। वहीं पुरुष ईएसएम के लिए 587 और वही 2342 महिलाएं शारीरिक दक्षता परीक्षा, डीवी स्किल टेस्ट के लिए क्वालिफाई हुई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें