सोमवार, 11 मई 2026

Amazon Sale में सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 Ultra, ₹35,000 तक की बचत का मौका।।

 

अगर आप लोग प्रीमियम और फ्लेगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। Samsung Galaxy S25 Ultra अमेजॉन ग्रेट संमर सेल 2026 मे अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। यह फोन जनवरी 2025 में लॉन्च हुआ था और इसकी शुरुआती कीमत भारत में ₹1,29,999 रखी गई थी।

अब के दौरान इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹99,99 मैं लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर्स और कूपन डिस्काउंट लगाने के बाद इसकी प्रभावी कीमत घटकर ₹94,999 रह गई है। वहीं कुछ यूजर्स को एक्सचेंज ऑफर के जरिए और भी ज्यादा छूट मिल सकती है।

 अगर फोन की खासियतों के बारे में बात करें तो इस फोन में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है साथ ही इस फोन में एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग दी गई है जिससे कि तेज़ रोशनी में भी फोन की स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है।

 परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर किया गया है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी दमदार माना जाता है। फोन में S pen सपोर्ट भी मिलता है जो इस फोन को प्रोडक्टिविटी के लिए बहुत खास बनाता है। 

 इस फोन का कैमरा भी इसकी बहुत बड़ी ताकत है इसमें 200 mp का में कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP 5x टेलीफोटो लेंस और 10MP 3x टेलीफोटो सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा भी बहुत शानदार दिया गया है।

 बैटरी की बात करें तो इसमें  5,000mah बैटरी बैकअप मिलता है जो 45W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन पूरा दिन आराम से चलता है।

हालांकि Samsung ने इस साल Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर दिया है। लेकिन कम कीमत में फ्लैगशिप फीचर्स चाहने वालों के लिए Galaxy S25 Ultra अभी भी एक शानदार डील साबित हो सकता है।

 अगर आप भी इस फोन को खरीदने में इंटरेस्टेड है  तो अमेजॉन पर यह 24% डिस्काउंट के साथ 99.000 मे आवेलेबल है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

ब्रिटेन में जॉब मार्केट बेहाल! 51,000 भारतीय छात्रों ने क्यों छोड़ा देश? ग्रेजुएशन के बाद नौकरी पाने के लिए अब करने होंगे ये 4 काम।।

  ब्रिटेन का मौजूदा जॉब मार्केट और भारत के छात्रों का हो टीशर्ट पलायन: अगर आप भी ब्रिटेन से पढ़ाई कर रहे है तो आपने इस विषय के बारे में जरूर...

हमारी वेबसाइट की अन्य बड़ी ख़बरें